बुद्धिजीवियों के बीच मैथिली में संविधान विमोचन की चर्चा करें- डा गोपाल जी ठाकुर। भाजपा के संविधान गौरव अभियान में पहुंचे सांसद, सरकार की गिनाई उपलब्धि।
बुद्धिजीवियों के बीच मैथिली में संविधान विमोचन की चर्चा करें- डा गोपाल जी ठाकुर। भाजपा के संविधान गौरव अभियान में पहुंचे सांसद, सरकार की गिनाई उपलब्धि।
बुद्धिजीवियों के बीच मैथिली में संविधान विमोचन की चर्चा करें- डा गोपाल जी ठाकुर। भाजपा के संविधान गौरव अभियान में पहुंचे सांसद, सरकार की गिनाई उपलब्धि।
दस्तक7मिडिया,अलीनगर
आज दरभंगा जिला दक्षिणी में घनश्यामपुर नगर मंडल में संविधान गौरव अभियान के तहत जिला बैठक सह बुद्धिजीवी संगोष्ठी का आयोजन भाजपा दक्षिणी जिला के अध्यक्ष विनय कुमार पासवान की अध्यक्षता में आयोजित की गई जिसमे केंद्र की मोदी सरकार द्वारा संविधान की महत्ता और संविधान के बारे में नागरिकों के बीच चर्चा करने जैसे मुद्दों पर चर्चा की गई।
इस संगोष्ठी को संबोधित करते हुए सांसद सह लोकसभा में भाजपा सचेतक डॉ.गोपाल जी ठाकुर ने भारतीय संविधान में सन्निहित कानूनी उपायों की जमकर सराहना करते हुए कहा कि विश्व के लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं में भारत का संविधान इकलौता उदाहरण है जिसमें देश के हर नागरिकों के लिए एक समान कानून बनाए गए हैं।
सांसद डा ठाकुर ने भाजपा के संविधान गौरव अभियान कार्यक्रम की रूप रेखा को रेखांकित करते हुए कहा कि पहले कानून और संविधान न्यायाधीशों और वकीलों तक सीमित था लेकिन आज देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की देन है कि अब संविधान देश के हर नागरिकों के लिए उपलब्ध है।
सांसद डा ठाकुर ने मैथिली भाषा में संविधान विमोचन के लिए मोदी सरकार के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि मैथिली भाषा में संविधान विमोचन होने से साढ़े आठ करोड़ मिथिलावासियों का सम्मान देश ही नही विदेशों तक स्थापित हुआ है।
किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष संजय कुमार सिंह उर्फ पप्पू सिंह ने संविधान गौरव अभियान को पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणाप्रद बताते हुए कहा कि संविधान के लिए इस तरह के कार्यक्रमों के माध्यम से जागरूकता का दूरगामी और प्रभावी संदेश जाएगा।
श्री सिंह ने संविधान गौरव अभियान के संदेशों को बूथ स्तर तक पहुंचाने का आह्वान किया।जिला अध्यक्ष विनय कुमार पासवान ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए हर कार्यकर्ताओं से अपने दायित्वों का पालन करने का आह्वान किया।इस मौके पर मंडल अध्यक्ष ललित मोहन झा,रजनीश सुंदरम, धनपति ठाकुर,जिला परिषद अमरनाथ शर्मा, मुनेन्द्र यादव, सुजित चौधरी,पुनहद मुखिया संजीव सिंह,चंदन झा,सुरेन्द्र ठाकुर ,अरुण पोद्दार,मदन मोहन झा,बौआ जी यादव,रमन जी पासवान आदि सैकड़ों कार्यकर्तगण उपस्थित रहे।
राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर अनुमंडल के जगह-जगह पर कार्यक्रम का हुआ आयोजन। लोगों ने लिया मतदाता शपथ। निर्वाचन कार्यों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले चार बीएलओ हुए सम्मानित।
गणतंत्र दिवस पर लोगों ने संविधान निर्माता बाबा साहब अम्बेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित किए।