राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर अनुमंडल के जगह-जगह पर कार्यक्रम का हुआ आयोजन। लोगों ने लिया मतदाता शपथ। निर्वाचन कार्यों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले चार बीएलओ हुए सम्मानित।

दस्तक7मिडिया, उत्तम सेनगुप्ता।

राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर बिरौल अनुमंडल क्षेत्र में जगह-जगह कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दिवस का उद्देश्य मतदाताओं में जागरूकता बढ़ाना और लोकतंत्र में उनकी भागीदारी को प्रोत्साहित करना है।

अनुमंडल मुख्यालय के सभागार में एसडीओ उमेश कुमार भारती, प्रखंड कार्यालय परिसर में बीडीओ प्रदीप कुमार झा के नेतृत्व में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान, एसडीओ श्री भारती एवं बीडीओ श्री झा ने अपने अपने कार्यालय कर्मचारियों, अधिवक्ताओं, जनप्रतिनिधियों को देश के सभी चुनावों में अपने मत का प्रयोग करने की शपथ दिलाई। राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर निर्वाचन कार्यों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले कुशेश्वर स्थान बूथ संख्या 23 के बीएलओ सहिदा खातुन व बूथ संख्या 252 के बीएलओ गंगा प्रसाद यादव,गौड़ाबौड़ाम के बूथ संख्या 02 के ललन सहनी तथा बिरौल प्रखंड अन्तर्गत आने वाले बेनीपुर विधानसभा के बूथ संख्या 281के बीएलओ कुमारी ममता गुप्ता को अधिकारियों द्वारा सम्मानित किया गया।