गणतंत्र दिवस पर लोगों ने संविधान निर्माता बाबा साहब अम्बेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित किए।

दस्तक7मिडिया, बिरौल, दरभंगा।

गणतंत्र दिवस के मौके पर डॉ.अम्बेडकर स्मारक सह प्रेरणा स्थल बिरौल पर संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ.भीमराव अम्बेडकर के चित्र पर अनुमंडल पदाधिकारी उमेश कुमार भारती, डीसीएलआर मो.युनूस अंसारी, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रदीप कुमार झा, अधिवक्ता संघ के सचिव राजकपूर पांडेय, सेवानिवृत्त शिक्षक बद्री चौपाल, सचिव राम यतन पासवान के अलावा अध्यक्ष कैलाश चौपाल,मनोज कुमार पासवान, उदय शंकर राय,राजेश कुमार, मुकेश पासवान, शिक्षिका सविता कुमारी, लाला पासवान, रामचंद्र राम, प्रदुम्न पासवान, राहुल कुमार पासवान, मो. जमाल शहनाज अनवर , दुलारचंद राम,सहित दर्जनों लोगों ने भारत रत्न बाबा साहब डॉ.भीमराव अम्बेडकर जी के चित्र पर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर, वक्ताओं ने बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर की विरासत को याद किया और उनके विचारों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि अम्बेडकर के विचार आज भी प्रासंगिक हैं और हमें सामाजिक न्याय और समानता के लिए संघर्ष करने के लिए प्रेरित करते हैं।