बिहार में शीतलहर का प्रकोप जारी है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य के अधिकतर जिलों में न्यूनतम तापमान 9 से 15 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। इसको देखते हुए किशनगंज के जिलाधिकारी विशाल राज ने स्कूलों के लिए नए दिशा-निर्देश जारी किए है।
जिला अधिकारी विशाल राज के आदेश के अनुसार, जिले के सभी सरकारी और निजी विद्यालयों में कक्षा 1 से 8 तक की कक्षाएं अब 25 जनवरी तक बंद रहेंगी। पहले यह छुट्टी 24 जनवरी तक थी। कक्षा 9 से लेकर ऊपर के विद्यार्थियों के लिए विद्यालय खुले रहेंगे, लेकिन समय में बदलाव किया गया है। अब स्कूल सुबह 9:30 से दोपहर 3:30 बजे तक संचालित होंगे। हालांकि, बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी के लिए चल रही विशेष कक्षाएं इन नियमों से मुक्त रहेगी।
28 तक ठंड से राहत नहीं
इधर मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ आने के कारण तापमान में गिरावट आई है। पिछले 24 घंटे में अधिकतर जिलों का न्यूनतम तापमान करीब 9-15 डिग्री सेल्सियस के बीच और अधिकतम तापमान करीब 17-22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने कहा कि 27 जनवरी को राज्य के कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। इससे ठंड और बढ़ने की है। 28 तक ठंड से राहत की कोई संभावना नहीं है।
