कटिहार में सीएम नीतीश कुमार देंगे ऐसी सौगात, झूम उठेंगे हर जिलावासी

28 जनवरी 2025 (दिन- मंगलवार) को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कटिहार जिले में संभावित दौरे को लेकर प्रशासनिक हलचल तेज हो गई है. इसी कड़ी में कटिहार के मनिहारी अनुमंडल के अमदाबाद प्रखंड में स्थित गोगाबील झील के विकास की तैयारियों ने जोर पकड़ ली है.

28 जनवरी 2025 (दिन- मंगलवार) को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कटिहार जिले में संभावित दौरे को लेकर प्रशासनिक हलचल तेज हो गई है. इसी कड़ी में कटिहार के मनिहारी अनुमंडल के अमदाबाद प्रखंड में स्थित गोगाबील झील के विकास की तैयारियों ने जोर पकड़ ली है. वर्षों से आश्वासन मिलने के बावजूद भी अब तक विकास कार्य नहीं हो सका है. बता दें कि यह झील सर्दियों में साइबेरियन प्रवासी पक्षियों का बसेरा बनती है, जिनकी चहचहाहट से पूरा इलाका गूंजता हैं ।

वहीं जिला पदाधिकारी मनेश कुमार मीणा और पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा ने अंतिम दौर के तैयारियों का जायजा लिया है. जिसके बाद मीणा ने बताया कि मुख्यमंत्री प्रगति यात्रा के तहत कई योजनाओं और पंचायतों का निरीक्षण करेंगे. मुख्यमंत्री के दौरे की खबर से ग्रामीणों में उम्मीद जगी है कि गोगाबील झील का विकास होगा, जिससे रोजगार के अवसर बढ़ेंगे.

 

 

दरअसल, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आगामी कटिहार दौरे में महज 3 तीन दिनों का वक्त बचा है. ऐसे में सीएम के आगमन को लेकर प्रशासनिक तैयारियों ने पूरी तरह से जोर पकड़ लिया है. जानकारी के मुताबिक, 28 जनवरी 2025 को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का प्रगति यात्रा कटिहार में संभावित है. ऐसे में साइबेरियन प्रवासी पक्षियों का बसेरा कहलाने वाले गोगाबील झीक की विकास ने रफ्तार पकड़ ली है. जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रगति यात्रा के तहत कई योजनाओं और पंचायतों का निरीक्षण भी करेंगे.