कैमूर के मोहनिया थाना क्षेत्र के कुरई गांव के पास रेलवे ट्रैक पार करते समय एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक की पहचान देवकली गांव निवासी मनु यादव का बेटा शिवम यादव के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भभुआ भेज दिया।
मृतक के चाचा धनंजय यादव ने बताया कि घने कुहासे के कारण शिवम को आती हुई ट्रेन दिखाई नहीं दी और वह ट्रैक पार करते समय उसकी चपेट में आ गया। हादसा इतना भयानक था कि घटनास्थल पर ही युवक की मौत हो गई। स्थानीय प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि कुहासे के मौसम में रेलवे क्रॉसिंग का उपयोग करते समय विशेष सतर्कता बरतें।
