बिस्कोमान के निदेशक मंडल निर्वाचन मे डॉ॰ सुनील कुमार सिंह के पेनल की हुई जीत ,चुनाव के दौरान दो गुटों मे जमकर हुआ मारपीट लेकिन मामला शांत।
बिस्कोमान के निदेशक मंडल निर्वाचन मे डॉ॰ सुनील कुमार सिंह के पेनल की हुई जीत ,चुनाव के दौरान दो गुटों मे जमकर हुआ मारपीट लेकिन मामला शांत।
बिस्कोमान के निदेशक मंडल निर्वाचन मे डॉ॰ सुनील कुमार सिंह के पेनल की हुई जीत ,चुनाव के दौरान दो गुटों मे जमकर हुआ मारपीट लेकिन मामला शांत।
दस्तक 7मीडिया /
बिस्कोमान( बिहार एवम झारखंड )के निदेशक मंडल के निर्वाचन में डॉ.सुनील कुमार सिंह के पैनल का जीत निदेशक मंडल में बहुमत के साथ हुआ।अब अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष का चुनाव दिनांक -30जनवरी 2024 को होना है ।
डॉ. सुनील कुमार सिंह सहित सभी नवनिर्वाचित निदेशक मंडल को दरभंगा जिला सहकारिता परिवार, बिस्कोमान के जिला स्तरीय प्रतिनिधि सह श्रीरामपुर पैक्स अध्यक्ष भूपति नाथ चौधरी, प्रतिनिधि अजय कुमार, आनंदपुर सहोरा पैक्स अध्यक्ष कृष्ण भगवान चौधरी द्वारा बधाई दिया गया।
वहीं चुनाव के दौरान ही बिस्कोमान अध्यक्ष के लिए हो रहे चुनाव में दो गुटों में जमकर मारपीट हुई है. जो जानकारी मिल रही है महुआ विधायक मुकेश रोशन और अध्यक्ष पद के उम्मीदवार विशाल सिंह के समर्थकों के बीच मारपीट हुई है. मुकेश रोशन अध्यक्ष पद की उम्मीदवार सुनील सिंह के समर्थन में उतरे हुए हैं. पटना के श्री कृष्ण मेमोरियल हॉल में चुनाव को लेकर के सुबह 8:00 बजे से दिन के 2:00 बजे तक मतदान की प्रक्रिया चली है. अभी के समय काउंटिंग की प्रक्रिया शुरू हुई है और इसी दौरान दो गुटों में मारपीट हो गई है, जिसमें तीन लोगों का सिर फटा है.जानकारी के मुताबिक मुकेश रोशन के तीन समर्थकों को बेल्ट से चोट लगने की वजह से सर फटा है. तीनों का इलाज निजी नर्सिंग होम में चल रहा है. पुलिस ने बीच बचाव करके मामला को शांत कर दिया है और काफी संख्या में श्री कृष्ण मेमोरियल हॉल के पास पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है. अब एसकेएम में प्रशासन की ओर से लोगों को अंदर नहीं जाने दिया जा रहा है. डीएसपी 2 के साथ-साथ गांधी मैदान थाना प्रभारी भी मौके पर मौजूद हैं. स्थिति को नियंत्रित करने के बाद पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है.