केन्द्र सरकार मंहगाई को रोकने में असफल साबित हो रहा है: दिलीप भगत
केन्द्र सरकार मंहगाई को रोकने में असफल साबित हो रहा है: दिलीप भगत
केन्द्र सरकार मंहगाई को रोकने में असफल साबित हो रहा है: दिलीप भगत
कुशेश्वरस्थान दरभंगा /
सीपीएम अंचल कमेटी के कार्यकर्ताओं की बैठक प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित बजरंग बली मंदिर के प्रांगण में पार्टी नेता सिकेन्दर पासवान की अध्यक्षता में हुई। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पार्टी के जिला सचिव मंडल सदस्य दिलीप भगत ने केंद्र के भाजपा गठबंधन की सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि देश में महंगाई चरम पर है। लेकिन केन्द्र सरकार मंहगाई को रोकने में असफल साबित हो रहा है। केन्द्र सरकार सिर्फ अडानी और अंबानी को मालोमाल करने में मदद कर रही है। खाद्य सुरक्षा योजना में लोगों को आधार सिडिंग के नाम पर सैकड़ों परिवार को छटनी कर गरीबों को निवाला छीन रहा है। केंद्र प्रायोजित प्रधानमंत्री आवास योजना जैसे कई कल्याणकारी योजना को बंद कर दिया है। बिहार के नीतीश सरकार भी केंद्र के नक्शे कदम पर चल रही है। बिहार में महा जंगल राज कायम है। हर रोज हत्या, अपहरण,
बलात्कार, छिनतैय , बैंक लूट की
घटना आम हो गई है। उन्होंने केंद्र एवं राज्य सरकार को सत्ता से उखाड़ फेंकने का आह्वान किया। पार्टी के जिला सचिव मंडल सदस्य राम अनुज यादव ने 60 वर्ष से अधिक उम्र के सभी छूटे हुए बुजुर्गों
को सामाजिक सुरक्षा पेंशन देने, छूटे हुए परिवारों को राशन कार्ड देने,
कन्या विवाह, कबीर अंत्योष्टि,
पारिवारिक लाभ, मनरेगा में मजदूरों
को काम, किसानों को खेती में सब्सिडी और फसल के लाभकारी
दाम की एमएसपी का गारंटी कानून लागू करने सहित कई स्थानीय सामाजिक एवं ज्वलंत समस्या को लेकर आगामी 30 अगस्त को प्रखंड व अंचल कार्यालय पर प्रस्तावित आक्रोषपूर्ण प्रदर्शन में अधिक से अधिक लोगों को शामिल होने का आह्वान किया। वहीं अंचल मंत्री सुशील कुमार सिंह ने कार्यकर्ताओं को आगामी 9 अगस्त को क्रांति दिवस के अवसर पर जन संगठनों का दरभंगा जिला मुख्यालय में प्रस्तावित रैली तथा 12 अगस्त को स्वर्गीय विजयकांत ठाकुर के छठी पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि संकल्प सभा में अधिक संख्या में भाग लेने का अपील किया। मौके पर प्रमोद चौधरी,रमेश सिंह, रमाकांत चौपाल, हीरा राम, बैद्यनाथ मुखिया, विद्यासागर सदा, केदार पासवान,राम सेवक पासवान,रुबी देवी, सहित अनेक पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे।
पानी की समस्याओं को लेकर अधीक्षण अभियंता के कार्यालय में धरना पर बैठ गये बेनीपुर के विधायक। धरना पर ,कहा आम लोंगों की समस्या को दूर करना मेरी जवाबदेही ।
दरभंगा में भी वकीलों को बैठने के लिये शीघ्र होगा जी -3भवन का निर्माण।