पानी की समस्याओं को लेकर अधीक्षण अभियंता के कार्यालय में धरना पर बैठ गये बेनीपुर के विधायक। धरना पर ,कहा आम लोंगों की समस्या को दूर करना मेरी जवाबदेही ।

दरभंगा

अधीक्षक अभियंता कार्यालय में पानी की समस्याओं को लेकर पहुंचे बेनीपुर के जदयू विधायक धरना पर बैठ गये हैं ।  बेनीपुर क्षेत्र की पानी की समस्याओं को लेकर जदयू विधायक विनय चौधरी ने दरभंगा जिलाधिकारी से मिलकर एक आवेदन सौपा और अधीक्षक अभियंता दरभंगा को फोन कर सूचित किया कि वह उनसे मिलने कार्यालय आ रहे हैं।उस समय अधीक्षक अभियंता अपने कार्यालय में थे जब विधायक पहुंचे तो उनसे मिलने से इनकार कर दिया। जिससे आक्रोशित होकर विधायक अपने समर्थन के साथ कार्यालय में ही धरना पर बैठ गये।विधायक का कहना है कि वह अपने बेनीपुर क्षेत्र में हो रहे जल संकट की समस्याओं से अवगत कराना अधीक्षक अभियंता के कार्यालय पहुंचे थे परंतु अधीक्षक अभियंता के क्रियाकलाप से आक्रोशित होकर धरना पर बैठ गए। विधायक की मांग है कि जब तक बेनीपुर क्षेत्र की जनता को पानी नहीं मिल जाता है तब तक धरना नहीं तोड़ेंगे।वहीं पिछले तीन घंटा से विधायक धरना पर बैठे हुए हैं मांग पूरी नहीं हुई है। धरना पर ही अधीक्षक अभियंता और उनके वरीय अधिकारी मान मनोबल पर लगे हुए हैं लेकिन विधायक अपने मांग पर अरे हुए हैं। सूत्रों के अनुसार धरना समाप्त नहीं हुआ तो और लम्बा चला तो कई विधायक एवं सांसद धरना में शामिल हो सकते हैं।