दरभंगा में भी वकीलों को बैठने के लिये शीघ्र होगा जी -3भवन का निर्माण ,

दरभंगा/ विधि संवाददाता,

अब जर्जर वकालतखाना भवन की जगह दरभंगा में भी शीध्र हीं वकीलों के बैठने के लिए जी +3 भवन का निर्माण होगा। बिहार के न्यायालय परिसरों के बुनियादी ढ़ांचे के विकास की निगरानी के लिए गत 11 जूलाई 24 को आयोजित माननीय बुनियादी ढ़ांचा समिति की बैठक पटना उच्च न्यायालय के शताब्दी भवन के सम्मेलन हॉल में हुई थी।इस बैठक में जी प्लस थ्री भवन निर्माण के लिए प्रस्तुत नक्शा को स्वीकृति प्रदान की गई।स्वीकृति पश्चात पटना उच्च न्यायालय के महानिबंधक प्रदीप कुमार मलिक ने जी प्लस थ्री भवन निर्माण की दिशा में आवश्यक कदम उठाने का पत्र राज्य सरकार को दिया है।इस कार्य के लिए जिला बार एसोसिएशन की ओर से महासचिव कृष्ण कुमार मिश्रा निरंतर प्रयत्नशील रहें हैं।जिला कोर्ट स्थापना काल में बने वकालतखाना भवन जर्जर हो चुकी है।वकीलों की संख्या में बढोत्तरी होने के क्रम में जिला बार एसोसिएशन के पूर्व महासचिव रामाश्रय राय उर्फ बच्चा बाबू ने वकीलों के बैठने के लिए कतिपय भवन बनबाये।वहीं वकिलों की जरूरत को देखते हुए जिला बार एसोसिएशन का पूर्व महासचिव इन्द्रशेखर मिश्रा ने वकीलों के बैठने के लिए भवन को विस्तार दिया तथा हाईटेक भवन निर्माण की आवाज बुलंद करते रहे।इधर बिहार स्टेट बार काउंसिल के अध्यक्ष रमाकांत शर्मा ने बिहार की अदालतों में वकीलों के लिए लॉयर्स हॉल निर्माण कराने के लिए पटना उच्च न्यायालय में एक लोकहित याचिका सं.20575/21 संस्थित कराया।जिसमें पारित आदेश के आलोक में राज्य के वकालतखाना भवन निर्माण के लिए 70 लाख रुपये से प्रत्येक वकालतखाना भवन निर्माण का मार्ग प्रशस्त हुआ।लेकिन दरभंगा बार एसोसिएशन का महासचिव ने वकीलों के अत्यधिक संख्या को देखते हुए उक्त राशि से लॉयर्स भवन नहीं बनाने का प्रस्ताव पारित कर जी +3 भवन निर्माण कराने का अनुरोध पत्र पटना उच्च न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया।जिसके आलोक में बुनियादी ढ़ांचा समिति ने जी+3 भवन निर्माण के लिए प्रस्तुत नक्शा को स्वीकृति प्रदान करते हुए निर्माण के लिए आवश्यक कदम उठाने का पत्र राज्य सरकार को भेजा है।इस आशय की सुचना न्यायालय प्रबंधक ने जिला बार एसोसिएशन को दिया है।जिस खबर को लेकर दरभंगा के वकीलों में हर्ष ब्याप्त है। महासचिव श्री मिश्रा ने बताया कि इस जी +3 भवन निर्माण कार्य में पटना उच्च न्यायालय के तत्कालीन महानिबंधक रुद्र प्रकाश मिश्रा,जिला जज विनोद कुमार तिवारी और डीएम राजीव रोशन का सराहनीय सहयोग मिला।