दुष्कर्म के बाद अश्लील बीडीओ बनाने के आरोप में दरभंगा की अदालत ने सुनाई सजा ,20साल का सश्रम और 50,500का जुर्माना।
दुष्कर्म के बाद अश्लील बीडीओ बनाने के आरोप में दरभंगा की अदालत ने सुनाई सजा ,20साल का सश्रम और 50,500का जुर्माना।
दुष्कर्म के बाद अश्लील बीडीओ बनाने के आरोप में दरभंगा की अदालत ने सुनाई सजा ,20साल का सश्रम और 50,500का जुर्माना।
दरभंगा /विधि संवाददाता,
सिविल कोर्ट दरभंगा के पॉक्सो एक्ट की आदालत के बिशेष न्यायाधीश प्रोतिमा परिहार ने मंगलवार को दुष्कर्म एवं अश्लील वीडियो वायरल करने के जूर्म में दरभंगा जिला के जाले थाना अन्तर्गत मलिकपुर गाँव के मुरारी कुमार, रोहन कुमार, सागर कुमार और अशोक कुमार को 20 साल की सश्रम कारावास और 50500 रुपये अर्थदण्ड की सजा सुनाई है। पीड़िता को 9 लाख रुपये मुआवजा भुगतान करने का आदेश कोर्ट ने दिया है।यह मुआवजा जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा की जायेगी। पूर्व में ही एक विधि बिरुद्ध किशोर के मामले को किशोर न्याय वोर्ड में निष्पादन के लिए भेजा गया है। अभियोजन पक्ष का कथन है कि 24,25 अप्रैल 2020 में जब पीड़िता अपने नये घर से पुराने घरारी पर 10 बजे रात में अपने दादी के साथ सोने जा रही थी कि एकाएक सभी जूर्मियों ने जबरन पीड़िता को पकड़कर बगल के गाछी में ले जाकर दुष्कर्म किया और उसका वीडियो बना लिया।जूर्मियों ने धमकी दिया कि किसी से कहोगी तो वीडियो वायरल कर देंगे। शर्म और डर से पीड़िता ने घटना कि जानकारी किसी को नहीं दिया लेकिन दुष्कर्मियों के द्वारा वीडियो वायरल कर दिया गया। विडियो वायरल होने कि जानकारी पर पीड़िता की माता- पिता ने जब उससे पूछताछ किया तो सारी घटना को सही बताई। जिसकी प्राथमिकी जाले थाना में दिनांक 8 मई 2020 को दर्ज कराया गया। पुलिस ने अभियुक्त रोहन कुमार के पास से मोबाईल बरामद कर टेक्निकल सेल से जांचोपरांत पीड़िता का फोटो और दुष्कर्म वाली वीडियो प्राप्त किया । अभियोजन पक्ष के गवाहों की गवाही एवं दस्तावेजी सबूतों और प्रस्तुत सीडी पर अदालत ने इस मामले की सूनवाई पुरी कर दूष्कर्मी अभियुक्त को घारा- 341/34, 506/34,354( बी) /34,376 (डी)भादवि एवं पॉक्सो की घारा 6 में दोषी करार दी थी। सजा के बिंदु पर सुनवाई पश्चात सभी चार दुष्कर्मी को भारतीय दण्ड विधान संहिता की धारा 376 डी में 20 साल का सश्रम कारावास और 20 हजार रुपये अर्थदण्ड, 341 /34 में 1 माह का सश्रम कारावास और 500 रुपये अर्थदण्ड, 506 /34 में 7 साल का सश्रम कारावास और 5 हजार रुपये अर्थदण्ड, 354बी /34में 7 साल का सश्रम कारावास और 5 हजार रुपये अर्थदण्ड एवं 6 पाॅक्सो ऐक्ट में 20 साल का सश्रम कारावास और 20 हजार रुपये अर्थदण्ड की सजा कोर्ट ने सुनाई है। स्पेशल पीपी ने बताया कि सभी सजायें साथ साथ चलेगी।
दुष्कर्म के बाद अश्लील बीडीओ बनाने के आरोप में दरभंगा की अदालत ने सुनाई सजा ,20साल का सश्रम और 50,500का जुर्माना।
पानी की समस्याओं को लेकर अधीक्षण अभियंता के कार्यालय में धरना पर बैठ गये बेनीपुर के विधायक। धरना पर ,कहा आम लोंगों की समस्या को दूर करना मेरी जवाबदेही ।