सांसद गोपाल जी ठाकुर को लोकसभा में बनाए गए सचेतक, बीजेपी कार्यकर्ताओं में उत्साह, मिठाई खिलाकर दीं बधाई।

देर से ही सही लेकिन सचेतक जैसे महत्वपूर्ण पद को देकर पीएम मोदी ने एक बार फिर से साबित कर दिखाया है कि उनके दिल में मिथिला और दरभंगा का खास महत्व है–संजय सिंह उर्फ पप्पू सिंह।

बिरौल/दरभंगा

दरभंगा के सांसद गोपालजी ठाकुर को केंद्र की मोदी सरकार द्वारा लोकसभा में सचेतक बनाए जाने पर दरभंगा के बीजेपी कार्यकर्ताओं में गजब का उत्साह देखा जा रहा है। किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष संजय सिंह उर्फ पप्पू सिंह ने गोपालजी ठाकुर को बधाई देते हुए कहा कि मिथिला के लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे थे कि गोपालजी ठाकुर को महत्वपूर्ण जिम्मेवारी दी जाए। देर से ही सही लेकिन सचेतक जैसे महत्वपूर्ण पद को देकर पीएम मोदी ने एक बार फिर से साबित कर दिखाया है कि उनके दिल में मिथिला और दरभंगा का खास महत्व है।पप्पू सिंह ने आगे बताया कि लोकसभा में सत्तापक्ष के सचेतक को व्हिप भी कहते हैं। हर राजनीतिक दल, चाहे वह सत्ताधारी हो या विपक्षी, का संसद में अपना सचेतक होता है। सचेतक का काम दल में अनुशासन बनाए रखना होता है। सचेतकों को विधानमंडलों के भीतर दलों का प्रबंधक भी कहा जाता है। संसद और राज्य विधानमंडलों का सुचारू कामकाज, काफ़ी हद तक सचेतकों के काम पर निर्भर करता है। सचेतक को यह सुनिश्चित करना होता है कि पार्टी नेतृत्व के निर्देशानुसार, दल के सदस्य सदन में मौजूद रहें और विधेयक पर मतदान करें।पप्पू सिंह ने उम्मीद जताते हुए कहा कि गोपालजी ठाकुर संगठन में काम कर चुके हैं। लंबे समय तक विधायक और सांसद रहने के कारण उनके पास लंबा अनुभव है, जिसका लाभ लोकसभा में केंद्र सरकार को दिखने को मिलेगा।