सैनिक कल्याण सशस्त्र सेना झंडा दिवस के अवसर पर अनुमंडल प्रशासन की ओर से ” एक शाम शहीदों के नाम” कार्यक्रम का आयोजन 31जुलाई 2024 को किया जाएगा।

बिरौल/दरभंगा
सैनिक कल्याण सशस्त्र सेना झंडा दिवस के अवसर पर अनुमंडल प्रशासन की ओर से ” एक शाम शहीदों के नाम” कार्यक्रम का आयोजन 31जुलाई2024 दिन बुधवार को किया जाएगा। इस कार्यक्रम के तहत स्थानीय जनता कोशी महाविद्यालय (ऑडिटोरियम) में संध्या 6 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित की जायेगी। जिसमें बाहर से आये कलाकारों के द्वारा उन शहीदों के याद में (जो देश के लिए शहीद हुए,जिन्होंने अपने खून से जिस जमीं को सींचा है) देश भक्ति पर आधारित गीत संगीत प्रस्तुत किया जायेगा। इस दौरान उपस्थित गणमान्य लोगों के द्वारा शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की जायेगी। एसडीओ उमेश कुमार भारती ने बताया कि यह कार्यक्रम सैनिक कल्याण निदेशालय गृह विभाग बिहार पटना के सौजन्य से आयोजित की जा रही है।जिसकी तैयारी जनता कोशी महाविद्यालय (ऑडिटोरियम) में की जा रही है।