सीढ़ियां चढ़ते चढ़ते एक जमानतदार का न्यायालय परिसर में टूटा दम ,लोग हो गये अचंभित।
सीढ़ियां चढ़ते चढ़ते एक जमानतदार का न्यायालय परिसर में टूटा दम ,लोग हो गये अचंभित।
सीढ़ियां चढ़ते चढ़ते एक जमानतदार का न्यायालय परिसर में टूटा दम ,लोग हो गये अचंभित।
दरभंगा/विधि संवाददाता,
व्यवहार न्यायालय दरभंगा के जी +4 कोर्ट भवन के चतुर्थ तल पर मंगलवार को एक जमानतदार का निधन हो गया। अशोक पेपर मील थाना 43/24 के अभियुक्त मो. मुजाहिद का जमानतदार सिरनिया गाँव के करीब 60 बर्षीय मो. दाऊद बताया जाता है।लोगों ने बताया कि न्यायालय स्थित जी फोर बिल्डिंग के लिफ्ट खराब रहने की वजह से वह सिढियां चढकर चतूर्थ तल पर स्थित एसीजेएम षष्टम की कोर्ट में उसे सदेह उपस्थित होना पड़ा।सिढ़ियां चढ़ने के कारण अकस्मात उसकी तबियत खराब हो गई और देखते हीं देखते दम तोड़ बैठा।इसको लेकर न्यायालय प्रांगण में अफरा तफरी मच गई।सत्र न्यायाधीश ने अभियुक्त को अग्रिम जमानत दी थी। जमानत आदेश के अनुपालन के लिए मोहम्मद दाऊद को अभियुक्त ने जमानतदार के लिए बुलाकर लाया था।