समाज सेवी देवेंद्र मिश्र के निधन पर जिज्ञासा के लिए भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष पहुंचे शंकरपुर। शोकाकुल परिवार को दिया सांत्वना।
दरभंगा।
तारडीह प्रखंड अंतर्गत अद्यलोआम पंचायत के शंकरपुर निवासी देवेंद्र मिश्र का शनिवार की रात उनके पैतृक आवास पर मृत्यु हो गई। वे 70 साल के थे। उनके मौत की खबर सुनकर पूरे गांव में मातम का माहौल बना हुआ है। इस अवसर पर भाजपा जिला किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष संजय सिंह उर्फ पप्पू सिंह अपने भाई बंधू के साथ शंकरपुर पहुंचे और मृतक के परिवारवालों से मिलकर हाल-चाल जाना। मृतक परिवार को सांत्वना देते हुए पप्पू सिंह ने कहा कि यह समय धैर्य से काम लेने का है। स्व. देवेंद्र मिश्र ने जीवन भर संघर्ष कर अपने परिवार के लिए काफी कुछ किया। वह अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं। वहीं मृतक के पुत्र नित्यानंद मिश्र और गोविंद मिश्र ने बताया कि पिछले कई दिनों से उनकी तबीयत खराब चल रही थी। मुंबई के अस्पताल से उनका इलाज चल रहा था। लेकिन, कोई सुधार देखने को नहीं मिला। इसी बीच 27 जुलाई के शाम को पिताजी हम सभी को छोड़ परलोक सिधार गए। ग्रामीणों की उपस्थिति में 2 मिनट का मौन धारण कर मृतक की आत्मा की शांति के लिए भगवान से प्रार्थना की गई। मौके पर बलराम झा, मृत्युंजय मृणाल, पंकज सहनी, संजय झा, समीर झा, कन्हैया लाल झा, नीतीश झा, अभिषेक झा, नथुनी मिश्र, अमोल झा के साथ ग्रामीण लोग भी उपस्थित रहे।

