श्रद्धालुओं के थकान दूर करने के लिए उनके पैरों पर ठंडा पानी देने का व्यवस्था शिविर में
श्रद्धालुओं के थकान दूर करने के लिए उनके पैरों पर ठंडा पानी देने का व्यवस्था शिविर में
श्रद्धालुओं के थकान दूर करने के लिए उनके पैरों पर ठंडा पानी देने का व्यवस्था शिविर में
कुशेश्वरस्थान दरभंगा /
कुशेश्वरस्थान में सावन के दूसरी सोमवारी को जलाभिषेक एवं पूजा अर्चना करने के लिए आने वाले श्रद्धालुओं का बाबा कुशेश्वर सेवा संस्था के कार्यकर्ताओं ने संस्था के अध्यक्ष राजीव पोद्दार के नेतृत्व में असमा पुल के समीप संस्था के राहत शिविर में निःशुल्क शुद्ध पेयजल,शर्वत,नींबू पानी,बिस्कुट,चाय एवं चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराए गए। शिविर में डॉ0 राहुल कुमार के नेतृत्व विशेषज्ञ चिकित्सक द्वारा 60 से अधिक शिव भक्तों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक दवाएं दिए वही शिविर में मधुवनी जिले फूलपराश गांव के घायल गोविन्द चौधरी का मलहम पट्टी कर आवश्यक दवाई दिए। श्रद्धालुओं के थकान दूर करने के लिए उनके पैरों पर ठंडा पानी देने का व्यवस्था शिविर में किया गया था। बीच-बीच में संस्था के पूर्व सचिव धोनी विस्तारक यंत्र पर मेकिंग के माध्यम से शिव भक्तों को किसी भी प्रकार की दिक्कत होने पर शिविर पर आकर चिकित्सक से मिलने का सलाह दे रहे थे। शिविर में संस्था के उपाध्यक्ष कुंदन प्रसाद,पूर्व सचिव अमित पौद्दार,कोषाध्यक्ष हेप्पी कानोडिया,गोविंद कुमार पौद्दार,बमबम चौपाल,चंदन चौपाल,शयाम बाबा,सौरभ दास,राजा पोद्दार,विजय पासवान सहित संस्था के अनेकों कार्यकर्ता ने श्रद्धालुओं के सेवा करने में बढ़चढ़ कर भाग लिया।