गुरुकुल क्लासेज में इंटर साइंस के छात्र-छात्राओं के बीच एक दिवसीय प्रैक्टिकल क्लास का किया गया आयोजन, छात्र-छात्राओं को दी गई जानकारी।
बिरौल/दरभंगा
सुपौल बाजार डुमरी रोड स्थित बिहार सरकार से मान्यता प्राप्त गुरुकुल क्लासेज में इंटर साइंस के छात्र-छात्राओं को डॉ. मनीष कुमार के द्वारा प्रैक्टिकल जांंच करवाया गया।श्री कुमार ने 11 वर्षों से निरंतर सुदूर देहाती क्षेत्र में विज्ञान विषय की अलख जगाने के लिये संस्थान की सराहना किये।उन्होंने बच्चों को ब्लड टेस्ट करना,ब्लड प्रेशर जाँच करना,सुगर लेवल जांंच करना,ऑक्सिजन लेवल जांच करना,सुई लगाने के तरीके आदि प्रैक्टिकल करवाये एवं फिजियोथेरेपी संबंधित अन्य चिकित्सिय जानकारी दिये।वर्ग 11वीं की छात्रा जूही कुमारी ने नेहा कुमारी एवम दुर्गानंद ने नवीन का खून जांंच किया।सभी छात्र-छात्रायें प्रैक्टिकल करने को लेकर काफी उत्साहित थे।गुरुकुल के प्रतिनिधि केशव चौधरी ने कहा कि प्रैक्टिकल करने से पूरा थ्योरी का कन्सेप्ट क्लियर हो जाता है।
साथ ही साथ विषयवस्तु में छात्रों की रुचि काफी बढ़ जाती हैं।मौके पर दर्जनों छात्र-छात्रायें वाणी कुमारी,वैभव कुमार,दर्शना,खुशी कुमारी,नरेंद्र,गौतम,आनंद,सौम्या एवम रूसान खान,अहमद रजा खान सहित कई लोग उपस्थित थे।


