जिप उपाध्यक्ष पर लगे अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में 36 पाषर्दों ने किया मतदान

दरभंगा

: उच्च न्यायालय के निर्देश पर जिला परिषद उपाध्यक्ष ललिता झा के विरुद्ध लगाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर सोमवार को विशेष बैठक आयोजित की गई। जिप अध्यक्ष सीता देवी की अध्यक्षता में हुई विशेष बैठक में सर्वप्रथम उपाध्यक्ष पर लगे सभी आरोपों पर सदस्यों के बीच चर्चा हुआ। जिसमें सागर नवदिया ने कहा कि उपाध्यक्ष पर लगे सभी आरोप सही है। उपाध्यक्ष ने लोकतंत्र का गला घोटा है। उन्होंने जिप सदस्यों पर फर्जी मुकदमा साजिशन करवाया और उसमें झूठी गवाही दी। तानाशाही,मनमानी एवं नियम विरुद्ध सदन को चलाने वाली हिटलरशाही सत्ता का अंत आज जिप सदस्यों के द्वारा किया गया। जिप सदस्य अरुणा झा ने कहा कि अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में 34 मत पड़ा है जबकि विपक्ष में मात्र 6 मत। जो यह साबित करता है कि सदस्य इनके कार्यकाल से ऊब चुकें हैं। इन्होंने राजनीतिक सुचिता को तार-तार कर दिया। आज लोकतंत्र की जीत हुई। जिप सदस्य धीरेन्द्र मिश्र ने चर्चा के क्रम में कहा कि उपाध्यक्ष ने अपने क्षेत्र में करोड़ों की योजना ली जबकि सदस्यों को एक भी रुपये का योजना नहीं दी। हठधर्मिता एवं प्रजातांत्रिक मूल्यों का हनन इनके द्वारा किया गया। पद पर रहते हुए इन्होंने भेदभाव के साथ-साथ सदस्यों को 107 का नोटिस भिजवाने का साजिश किया। अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के क्रम में मनीगाछी जिप सदस्य अवधेश यादव ने कहा कि जिस प्रकार से जिप उपाध्यक्ष ने अपने पद और पावर का दुरुपयोग कर विकास राशि का असमान व पक्षपाती तरीके से बंटवारा किया वो तानाशाही व्यवस्था का प्रतीक है और इसका प्रतिफल उन्हें अविश्वास प्रस्ताव के परिणाम के माध्यम से मिलेगा। बैठक में जिप सदस्य अमित ठाकुर,धीरज कुमार झा,धर्मेंद्र झा,हरिमोहन यादव,ललित पासवान,हकीकुल,रंजना कुमारी,सुजाता कुमारी,ओमप्रकाश ठाकुर,नवीन दुबे,अमरनाथ शर्मा आदि उपस्थित थे।