मिथिला प्रतिभा क्विज प्रतियोगिता में भाग लिए छात्रों को अभाविप बिरौल द्वारा किया गया सम्मानित। वक्ताओं ने कहा विद्यार्थी परिषद अपने कार्यकर्ताओं के श्रम,मेधा तथा समर्पण की ताकत से आज समाज के हर क्षेत्र में अग्रणी भूमिका में हैं।

बिरौल/दरभंगा

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, बिरौल द्वारा अभाविप के स्थापना दिवस सह राष्ट्रीय छात्र दिवस पर आयोजित हुए मिथिला प्रतिभा खोज प्रतियोगिता का रविवार को समापन समारोह जे.के कॉलेज परिसर स्थित गांधी सदन में किया गया।कार्यक्रम का उद्घाटन सामूहिक रूप से अभाविप के प्रांत संगठन मंत्री धीरज कुमार, गौड़ाबौराम के विधायक स्वर्णा सिंह, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य पूजा कश्यप, प्रदेश सह मंत्री उत्सव पराशर,विभाग संयोजक राहुल सिंह और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के रविंद्र सिंह ने संयुक्त रूप से किया।जिला सह संयोजक अमित राय ने कार्यक्रम की शुरुआत परिषद गीत से किया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रांत संगठन मंत्री धीरज कुमार ने कहा कि विद्यार्थी परिषद की सबसे बड़ी उपलब्धि यह है कि उसने देश को एक ऐसा छात्र संगठन प्रदान किया जो अनेक वर्षों की साधना में तपकर तैयार हुआ है। विद्यार्थी परिषद ने स्वयं को मात्र छात्र हितों तक सीमित नहीं रखा अपितु देश हित सर्वोपरि सूत्र को अपने कार्य व्यवहार से सार्थक किया है। विद्यार्थी परिषद अपने कार्यकर्ताओं के श्रम,मेधा तथा समर्पण की ताकत से आज समाज के हर क्षेत्र में अग्रणी भूमिका में हैं।विधायक स्वर्णा सिंह ने कहा कि विद्यार्थी परिषद मूल मंत्र ज्ञान, शील और एकता को चरितार्थ करते देश ही नहीं अपितु दुनिया का सबसे विशालतम छात्र संगठन बना है। विधायक ने कहा कि अभाविप पूर्व योजना पूर्ण योजना के सिद्धान्त के आधार पर कार्य करता है और अपने कार्यों को करने के पूर्व वह सर्व प्रथम उसकी योजना रचना करता है तथा वर्ष भर छात्रहित, समाजहित एवम देशहित में कार्य करने वाला एकमात्र संगठन है।राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य पूजा कश्यप ने विद्यार्थी परिषद द्वारा आयोजित सृजनात्मक कार्यक्रम की प्रशंसा की तथा दैनिक जीवन में होने वाले विभिन्न विषयों तथा अनुभवों को बताया, साथ ही विद्यार्थी परिषद जैसे छात्र संगठन से छात्रों को जुड़ने एवं देशहित ,सामाजहित में बढ़ चढ़कर कार्य करने को प्रेरित किया। पिछले दिनों संपन्न हुए मिथिला प्रतिभा खोज प्रतियोगिता में भाग लिए छात्रों के बीच पारितोषिक वितरण किया गया जिसमें प्रथम पुरस्कार विजेता के रूप में साइकिल छात्र राघव चौधरी को दिया गया, द्वितीय पुरस्कार के विजेता के रूप में छात्र रूपम कुमार माली को मोबाईल तथा तृतीय पुरस्कार कैरमबोर्ड दीपक कुमार को दिया गया। इसके अलावा टॉप 20 छात्र को सांत्वना पुरस्कार के रूप में मेडल एवं सर्टिफिकेट दिया गया।कार्यक्रम का संचालन जिला कला मंच संयोजिका कुमकुम आचार्य एवं धन्यवाद ज्ञापन ऋषिकेश आचार्य ने किया।
मौके पर जिला सह संयोजक अमित कुमार राय, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हरिओम झा,कौशल बिरौलिया, केशव चौधरी, नटवर चौधरी, मुकेश सहनी,पंकज मिश्रा,अशोक कुमार,नटवर झा,प्रियांशु कुमार, अभिषेक कमती, सचिन कमती, गोविंद झा ,रोहित पासवान, सुनील कुमार, प्रवीण चौधरी, सुभाष कुमार सहित दर्जनों छात्र-छात्राएं एवं परिषद के कार्यकर्ता उपस्थित थे।