राज्य में अपराधियों का नेतृत्व करनेवाला और लोकतन्त्र की हत्या करने वाला एक ही नेता है लालू और उसका परिवार:स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे
राज्य में अपराधियों का नेतृत्व करनेवाला और लोकतन्त्र की हत्या करने वाला एक ही नेता है लालू और उसका परिवार:स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे
राज्य में अपराधियों का नेतृत्व करनेवाला और लोकतन्त्र की हत्या करने वाला एक ही नेता है लालू और उसका परिवार:स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे
दरभंगा / :
भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यसमिति की बैठक जिलाध्यक्ष जीवछ सहनी की अध्यक्षता में जिला कार्यालय में संपन्न हुआ। इस बैठक की शुरुआत श्यामप्रसाद मुखर्जी,दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर वंदे मातरम गान के साथ शुरू हुआ । अपने संबोधन में मुख्यातिथि सह स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने कहा कि राज्य में अपराधियों का नेतृत्व करनेवाला सिर्फ एक ही नेता है भ्रष्टाचार और लोकतन्त्र की हत्या करने वाला एक ही नेता है और है लालू और उसका परिवार जो मुख्यमंत्री रहते हुए अपने कार्यालय से ऑर्गेनाइजम क्राइम का काम करते थे अब कोई अपराध होता है तो 24 से 48 घंटे में सुलझा लिया जाता है। कार्यकर्ताओं से आह्वान करते हुए कहा कि 2025 में हर हालत में बिहार में बड़ी ताकत बनकरN सरकार बनाने का काम करना है। हमलोग का सोच है जब तक बिहार विकसित नहीं होगा तबतक भारत विकसित नहीं होगा इसी सोच को आगे बढ़ाते हुए प्रधानमंत्री के द्वारा 59,800 करोड़ का अतिरिक्त बजट देकर बिहार की विकास की गति देने का कार्य किया।आज मुक्त में सभी प्रकार की स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध हो रहा है। नागरिकों ने तीसरे कार्यकाल के लिए प्रधानमंत्री के फैसले पर गर्व व्यक्त किया जिन्होंने भ्रष्टाचार को हराया,काम काज को प्राथमिकता दी,भ्रम की राजनीति को नकारा और विश्वास की राजनीति पर जीत की मुहर लगाई है। इसके लिए दरभंगा के जनता को शुभकामनाएं।
सांसद गोपाल जी ठाकुर ने कहा मां धरती की सेवा में समर्पित प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता को इस शुभ अवसर पर बहुत बहुत बधाई आपने अपने खून पसीने से पार्टी को सीचा है पार्टी को शसक्त किया है सभी छोटे बड़े कार्यकर्ता को प्रणाम।
सांसद ने कहा कि इस बार आपलोग के प्रयास से 2 बार विजय हासिल किए इसी दोगुनी रफ्तार से कार्य को मूर्त रूप देने का कार्य करेंगे।एम्स का कार्य जल्द शुरू होगा,हवाई अड्डा का निर्माण एवं विस्तार चल रहा है। बाढ़ के समाधान के लिए 12,500 रुपया का आवंटन बजट में किया गया है जिससे बाढ़ मुक्त मिथिला होगा और चहुमुंखी विकास होगा। ये बजट अमृत काल की बजट दरभंगा को अमृत लेकर आई है नगर विधायक संजय सरावगी ने कहा यह एक ऐतिहासिक अवसर है जब तीसरी बार लगातार देश ने मोदी सरकार को उससे अद्वितीय कार्यों एवं उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए अपना आशीर्वाद दिया। पूर्व मंत्री सह जाले विधायक जीवेश मिश्रा ने कहा मोदी के गहरी प्रतिबद्धता का ही परिणाम है कि आज गरीब,वंचित,शोषित,पीड़ित,किसान,महिला,एवं युवा ने उनके नेतृत्व पर अटूट प्रतिबद्धता दिखाई है तथा देश के लिए उनके सपनो पर भरी विश्वास व्यक्त किया है।
प्रदेश महामंत्री ललन मंडल ने कहा भाजपा के कार्यकर्ता न दिन देखता है न रात और इतनी भयंकर गर्मी में हर दल के कार्यकर्ता ने जो पुरुषार्थ किया है परिश्रम किया है मै उसे बधाई देता हु। जीवछ सहनी ने कहा सभी बूथ पर संगठन को मजबूत कर जनता के विश्वास पर उतरने का कार्य करेंगे। विश्वास सबसे बड़ा पूंजी है इसको आगे बढ़ाना है सभी कार्यकर्ता को घर घर जाकर मतदाता को धन्यवाद देना है। इस कार्यक्रम में विधायक स्वर्णा सिंह,डॉ रामचंद्र प्रसाद,अर्जुन सहनी,जिला प्रभारी उमेश कुशवाहा,रमेश चौधरी,एम के शुक्ला,अभयानंद झा,विजय चौधरी,अंकुर गुप्ता,पप्पू सिंह,सुजीत मल्लिक,देवेंद्र झा,दिलीप भारती,संजीव साह,आदित्य नारायण मन्ना,सरिता देवी,राजेश रंजन,अशोक नायक,सचिन जैन,बबलू झा,ज्योति कृष्ण झा लवली,सपना भारती,बालेंदु झा,पप्पू गुप्ता,अविनाश साह,रमेश प्रसाद,राजीव ठाकुर,श्रवण चौधरी,वीणा झा,रूना झा,ध्रुव मंडल आदि।
मिथिला प्रतिभा क्विज प्रतियोगिता में भाग लिए छात्रों को अभाविप बिरौल द्वारा किया गया सम्मानित। वक्ताओं ने कहा विद्यार्थी परिषद अपने कार्यकर्ताओं के श्रम,मेधा तथा समर्पण की ताकत से आज समाज के हर क्षेत्र में अग्रणी भूमिका में हैं।
भूमि अधिग्रहण पूरा कर एम्स को सिध्र भूमि देने को लेकर होगा आंदोलन