मुख्य मार्ग से 2-3 फीट की ऊंचाई पर लगे बिजली ट्रांसफार्मर से स्थानीय लोगों को है अनहोनी की आशंका, कई बार धमाके के साथ ट्रांसफार्मर से निकले चिंगारी से बचे सड़क से गुजरने वाले लोग।

बिरौल/दरभंगा
बिरौल-गौड़ाबौराम सीमा पर लगा हुआ बिजली ट्रांसफार्मर से किसी बड़ी घटना होने की आशंका जताई जा रही है। स्थानीय लोगों के लाख प्रयास के बावजूद भी जमीन से मात्र दो-तीन फीट की ऊंचाई पर लगा बिजली ट्रांसफार्मर को ऊंचा करने में विभाग की ओर से कई वर्षों से नजरअंदाज किया जा रहा है। यह समस्या सुपौल बाजार–जीरात रोड पर मदरसा रहमानिया के निकट का है।जहां मुख्य मार्ग से लगभग 2-3 फीट की ऊंचाई पर उत्तर दिशा में बिजली के तीन ट्रांसफार्मर लगा हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि धमाके के साथ आग की चिंगारी उड़ने से कई बार सड़क किनारे बने घर, दरवाजे पर खेल रहे बच्चे, या फिर इस सड़क मार्ग से गुजरने वाले लोग भगवान के कृपा से इसके शिकार होने से बच जाते हैं। लोगों का कहना है कि 15 वर्ष पूर्व सड़क निर्माण के बाद इस तरह की समस्या उत्पन्न हो गई है। बिजली ट्रांसफार्मर को ऊंचा करने के लिए वर्षों से विभाग के अधिकारी से आग्रह किया जा रहा है लेकिन विभाग की ओर से यह कहा गया है कि इसका टेंडर होने के बाद ही इस समस्या को दूर किया जा सकता है।
गौड़ाबौराम में चारु मजूमदार के शहादत दिवस पर किया गया बैठक आयोजन,हक दो वादा निभाओ अभियान को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं ने लिया गया संकल्प।
मिथिला प्रतिभा क्विज प्रतियोगिता में भाग लिए छात्रों को अभाविप बिरौल द्वारा किया गया सम्मानित। वक्ताओं ने कहा विद्यार्थी परिषद अपने कार्यकर्ताओं के श्रम,मेधा तथा समर्पण की ताकत से आज समाज के हर क्षेत्र में अग्रणी भूमिका में हैं।