गौड़ाबौराम में चारु मजूमदार के शहादत दिवस पर किया गया बैठक आयोजन,हक दो वादा निभाओ अभियान को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं ने लिया गया संकल्प।

गौड़ाबौराम में चारु मजूमदार के शहादत दिवस पर किया गया बैठक आयोजन,हक दो वादा निभाओ अभियान को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं ने लिया गया संकल्प।

बिरौल/दरभंगा

भाकपा माले कार्यकर्ताओं ने चारु मजूमदार के शहादत दिवस पर गौड़ा बौराम के कुमैय गांव में बैठक आयोजित किया गया।बैठक को संबोधित करते हुए एरिया सचिव मनोज यादव ने कहा की नीतीश सरकार बिहार के 98 लाख से ज्यादा गरीब परिवार को 2 लाख रुपया देने का वादा तो किया लेकिन आय प्रमाण पत्र निर्गत करने में अंचल अधिकारी लोगोंं को टहला कर लाभ से वंचित रखने का काम कर रहे है,गरीबों को पांच डेसिमल जमीन और पक्का मकान का वादा भी जुमला साबित हो रहा है।एरिया सचिव
श्री यादव ने कहा की चारु मजूमदार के शहादत दिवस के मौके पर गरीबों के हक दो वादा निभाओ अभियान के जरिए गरीब को अधिकार दिलाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। एरिया सचिव ने कहा कि यह अभियान
28 जुलाई 2024 से 15 अगस्त 2024 तक चलेगा।
पूरण पासवान के घर पर आयोजित बैठक में घूरन पासवान,उमेश पासवान,राजकुमार यादव,मंजू देवी,संजोगिया देवी,निर्मल देवी,आशा देवी शामिल थे।