बीडीओ ने की सफाई अभियान की शुरुआत

मनीगाछी संवाददाता दरभंगा /

बीडीओ दुनिया लाल यादव ने शनिवार को स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाकर प्रखंड परिसर की साफ सफाई की शुरुआत की।

बीडीओ के नेतृत्व में चले इस स्वच्छता अभियान में सी ओ रवि कांत,बी पी आर ओ अशोक कुमार, स्वच्छता समन्वयक रूपेश कुमार ,पर्यवेक्षक गौरव कुमार , शशि कला देवी, चंदन कुमार, रंजीत राम, भीम कुमार तथा राजे ,बलौर ,चनौर सहित अन्य पंचायतों के स्वच्छताग्रही शामिल थे। इस दौरान प्रखंड मुख्यालय के प्रवेश द्वार से साफ सफाई की शुरुआत की गई। बी डी ओ ने बताया कि यह अभियान निरंतर जारी रहेगा। उन्होंने आम लोगों से अपील की वे अपने घरों के आसपास तथा वहां की सड़कों की साफ-सफाई कर ग्राम को एक स्वच्छ गांव-स्वस्थ ग्रामीण बनाने में अपनी सहभागिता दें। उन्होंने पंचायतों के मुखिया से भी अपील की कि वे भी अपनी पंचायतों में साफ सफाई अभियान को निरंतर जारी रखें।बी डी ओ ने बताया कि यह अभियान सभी पंचायतों में चलाया जाएगा।