टेंपो की टक्कर में बाइक सवार को मौत,पति की मौत की खबर सुनते ही पत्नी हो गई मूर्छित।
टेंपो की टक्कर में बाइक सवार को मौत,पति की मौत की खबर सुनते ही पत्नी हो गई मूर्छित।
टेंपो की टक्कर में बाइक सवार को मौत,पति की मौत की खबर सुनते ही पत्नी हो गई मूर्छित।
सिहवाड़ा संवाददाता दरभंगा /
सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र के श्याम चौक पुलिस पिकेट के निकट पुलिस चेकिंग को देखकर वापस लौट रहे बाइक सवार की टेंपो से टक्कर हो जाने के कारण घटनास्थल पर ही मौत हो गई है। प्राप्त सूत्रों के अनुसार बाइक सवार सीतामढ़ी जिले के बोखड़ा थाना क्षेत्र के मसौठा गांव निवासी अरुण मंडल अपनी बाइक से सनहपुर और अस्थुआ में रह रही अपनी बहन से मिलने जा रहा था। उसके ठीक पीछे आम लदा टेंपो भी आ रहा था। हेलमेट नहीं होने के कारण श्याम चौक के निकट पुलिस जांच को देखकर वो बाइक को वापस जैसे ही मोड़ा की पीछे से आ रही तेज रफ्तार टेंपो से उसकी टक्कर हो गई। वही घटना के बाद उसके शरीर का अंग सड़क पर बिखड़ गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया है। वही टेंपो ड्राइवर रौशन कुमार को गिरफ्तार कर लिए है। प्रभारी थाना अध्यक्ष लक्ष्मी गुप्ता ने बताया को दोनो क्षतिग्रस्त वाहन को जब्त कर लिया गया है।अरूण ने बाहर से अपने घर पहुंचने के बाद दोनों बहन को फोन पर कहा था कि मैं मिलने तुम्हारे घर शनिवार को आ रहा हूं। जैसे ही मौत की जानकारी सीतामढ़ी के महिसौथा पहुंची चीख पुकार मच गई। मृतक ट्रक पर चालक का काम कर अपने स्वजनों का भरण पोषण कर रहा था। पति के मौत की जानकारी मिलते ही पत्नी सूरज कला देवी मूर्छित होकर गिर गई। दस वर्षीय पुत्र गौतम, आठ वर्षीय श्रृषि व छह वर्षीय पुत्री इंदू के आंखों से बढ़ रहे आंसू को देख ढांढस बांधने वाले चित्कार मार कर रोने लगे। मृतक के पिता राज किशोर मंडल, मां पलटी देवी सहित स्वजन दहारे मारकर रोने लगे। गांव की सड़कों पर भाई के मौत की जानकारी मिलते ही महिसौथा निवासी ग्रामीण विनय कुमार, पप्पू कुमार ने बताया कि अरुण मंडल ट्रक चला कर अपने परिवार का पोषण कर रहा था। अब अचानक मौत से छोटे-छोटे बच्चों के सामने विषम परिस्थिति उत्पन्न हो गई