नगर पंचायत भरवाड़ा में पेयजल के लिए मचा हाहाकार

सिंहवाड़ा संवाददाता दरभंगा  /

सावन महीने में भी उम्मीद से कम बारिश होने के कारण सिंहवाड़ा में लगातार भूजल स्तर गिरने के कारण सैकड़ों चापाकल से पानी निकलना बंद हो गया है। सबसे बुरी स्तिथि नगर पंचायत भरवाड़ा में इन दिनों देखने को मिल रहा है। जहा नगर पंचायत द्वारा टैंकर से पानी सप्लाई करने के बाद भी लोगो को पानी के लिए कठिन परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बौका चौक निवासी कमलदेव ठाकुर,पप्पू साह,राज गुप्ता,रवि गुप्ता,डॉक्टर श्याम भगत ने बताया की लगातार चार वर्षो से अनुमान से कम बारिश होने के कारण नगर पंचायत वासियों को पेयजल की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। लोगो के घरों में लगा चापाकल से बूंद भर भी पानी नहीं निकलता है। वही नगर पंचायत के मुख्य पार्षद सुनील भारती ने बताया की लगातार सभी वार्डो में क्रमवार तरीके से पांच टैंकरों द्वारा लोगो को पानी मुहैया कराया जा रहा है। वही पानी की समस्या को देखते हुए पीएचडी विभाग को भी लगातार समस्या से अवगत कराया जा रहा है। नगर पंचायत में नल जल योजना के तहत बने पानी टंकियों को मरम्मत कर दुरुस्त किया जा रहा है। बड़ी आबादी होने के कारण कुछ मोहल्ला में पानी की सप्लाई नहीं पहुंच पा रही थीं जिसको अविलंब दुरुस्त किया जा रहा है। पानी की समस्या को देखते हुए खुद मुख्य पार्षद औजार लेकर कई जगहों पर क्षतिग्रस्त पाइप की मरम्मत में अपने मजदूरों के साथ जुटे हुए है। वही पार्षद प्रतिनिधि सूरज गुप्ता ने कहा की उनके वार्डो में भी लोगो के समक्ष पानी की समस्या बनी हुई है। जिसको अविलंब दुरुस्त किया जा रहा है।