कारगिल विजय दिवस की पूर्व संध्या पर भाजयुमो ने पूर्व सैनिकों को किया सम्मानित शहर में निकाला भव्य मशाल रैली
कारगिल विजय दिवस की पूर्व संध्या पर भाजयुमो ने पूर्व सैनिकों को किया सम्मानित शहर में निकाला भव्य मशाल रैली
कारगिल विजय दिवस की पूर्व संध्या पर भाजयुमो ने पूर्व सैनिकों को किया सम्मानित शहर में निकाला भव्य मशाल रैली
दस्तक सेवन मीडिया दरभंगा कार्यालय :
कारगिल विजय दिवस की पूर्व संध्या पर भाजयुमो ने पूर्व सैनिकों को किया सम्मानित शहर में निकाला भव्य मशाल रैली।विदित हो कि पूरे देश में 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसी दिवस को 1999 में भारतीय सैनिकों ने कई कारगिल के टाइगर हिल पर तिरंगा लहराकर पाकिस्तान के नापाक इरादों को समाप्त कर जीत हासिल की थी। इस बार 26 जुलाई को इस जीत की रजत जयंती को भाजपा विजय उत्सव के रूप में पूरे देश में मना रही है। इसी क्रम में दरभंगा भाजपा युवा मोर्चा की ओर से पोद्दार धर्मशाला में कार्यक्रम का आयोजन कर कारगिल युद्ध में सम्मिलित सैनिक सहित कई पूर्व सैनिकों को मिथिला परंपरा अनुसार सम्मानित कर उन्हें मोमेंटो प्रदान किया। तत्पश्चात सैकड़ो की संख्या में युवाओं ने दरभंगा शहर के सुभाष चौक से दरभंगा टावर होते हुए भगत सिंह चौक तक विशाल मसाल रैली निकाला।
इस संबंध में बताते हुए युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष बालेंदु झा ने बताया की नई पीढ़ी को पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी के नेतृत्व और भारतीय सेना के पराक्रम से मिले कारगिल विजय के ऐतिहासिक और गौरवमय पल को याद दिलाने के लिए हम सभी कारगिल विजय दिवस के पच्चीसवें वर्ष को विजय उत्सव के रूप में मना रहे। सैकड़ो की संख्या में युवाओं ने दरभंगा शहर में मशाल रैली निकाली। एक मशाल लगातार 25 घंटे तक शहीदों के याद में लगातार जलती रहेगी और कारगिल दिवस के दिन हम सभी विभिन्न शहीद चौक पर दीपोत्सव का कार्यक्रम आयोजित करेंगे। कार्यक्रम में सम्मान पाने वाले पूर्व सैनिक सूबेदार मेजर शंभू शरण चौबे,हवलदार प्रेम कुमार झा,सूबेदार प्रेमचंद्र चौधरी,सूबेदार अभय मिश्रा,सूबेदार ब्रह्मानंद सिंह प्रमुख थे। साथ में भाजपा जिला प्रभारी उमेश कुशवाहा,महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री मीना झा,जिला उपाध्यक्ष सुजीत मलिक,महिला मोर्चा अध्यक्ष सपना भारती,जिला प्रवक्ता तनवीर हसन,मीणा प्रसाद युवा मोर्चा के जिला महामंत्री कार्यक्रम प्रभारी गजेंद्र मंडल,कार्यक्रम के संचालक रवि प्रकाश झा,रविचंद्रवंशी मणि भूषण राजू ,मीना पांडे,पृथ्वी चौधरी,दुर्गेश पटेल,पवन कुमार,जितेंद्र मिश्रा,ज्ञान देव साहनी,मंडल अध्यक्ष आशुतोष झा,नितिन झा,शशि भूषण चौधरी,रूद्र चौधरी,सुमन सौरव,प्रभाष झा,राकेश स्वर्णकार,कुंदन कुमार,संजीत मिश्रा,संजय कुमार,कार्यक्रम में उपस्थित थे ।