डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने पूर्व मंत्री मुकेश साहनी के पिता के हत्या पर जताया दुःख,कहा भगवान दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें।
डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने पूर्व मंत्री मुकेश साहनी के पिता के हत्या पर जताया दुःख,कहा भगवान दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें।
डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने पूर्व मंत्री मुकेश साहनी के पिता के हत्या पर जताया दुःख,कहा भगवान दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें।
बिरौल/दरभंगा/उत्तम सेन गुप्ता
वीआईपी के संस्थापक व पूर्व मंत्री मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी के श्राद्ध कर्म में शामिल होने शुक्रवार को बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी बिरौल स्थित उनके आवास पर पहुंचे। इस अवसर पर उनके साथ भाजपा के नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल,उधोग मंत्री नीतीश मिश्रा और जीवेश मिश्रा मौजूद थे। सम्राट चौधरी ने मुकेश सहनी से मुलाकात कर सांत्वना व्यक्त की और फिर कुछ समय रुक कर हेलीकॉप्टर से पटना के लिए रवाना हो गए। डिप्टी सीएम हवाई मार्ग से 3 बजकर 29 मिनट पर बिरौल पहुंचे।जहां उन्होंने पूर्व मंत्री मुकेश सहनी के आवास पर पहुंच कर शोकाकुल परिवार से मुलाकात किया। लगभग 20 मिनट रहने के बाद वो पटना के लिए रवाना हो गए। सम्राट चौधरी के आगमन को लेकर स्थानीय प्रशासन की ओर से एसडीएम उमेश कुमार भारती, एसडीपीओ मनीष चन्द्र चौधरी के नेतृत्व में पुनि सह थानाध्यक्ष अमृत लाल वर्मन,घनश्यामपुर थानाध्यक्ष अजीत कुमार झा,एस आई रंजीत चौधरी अखिलेश कुमार,डॉ. रेखा कुमारी,रानी कुमारी सहित कई पुलिस पदाधिकारी सुरक्षा व्यवस्था में लगे हुए थे। पूर्व मंत्री मुकेश साहनी के आवास से निकलने के बाद डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने पत्रकारों से कहा कि हम एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बिरौल आये हैं। भगवान दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें। मालूम हो कि वीआईपी के संस्थापक व पूर्व मंत्री मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की हत्या 15 जुलाई की देर रात तेजधार हथियार से कर दिया गया था। इस मामले में घनश्यामपुर पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इससे पूर्व भाजपा कार्यकर्ताओं ने हैलीपेड पर डिप्टी सीएम का स्वागत किया।