दो नशेड़ी को भेजा गया न्यायिक हिरासत में

 मनीगाछी संवाददाता /

नेहरा थाना पुलिस ने गश्ती के क्रम में थाना क्षेत्र के चक्का गांव से दो नशेड़ी को गिरफ्तार कर शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। थानाध्यक्ष राज किशोर राय ने बताया कि चक्का गाँव निवासी परमानंद पासवान एवं शिवशंकर यादव को गश्ती दल ने नशे की हालत में हिरासत में लिया। दोनों को ब्रेथ एनलाइजर से जाँच किया गया। जाँच में शराब पीने की पुष्टि होने पर दोनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।