कोतवाली थाना अध्यक्ष ने दो अलग -अलग मामले के आरोपी को धर दबोचा ,इसमें एक मामले का आरोपी हैं गांजा तस्कर 

दरभंगा/गुड्डू राज 

कोतवाली थाना की पुलिस ने दो अलग अलग मामलों में बड़ी उपलब्धि हासिल की हैं। एक मामले में गांजा तस्कर से जुड़े आरोपी को गिरफ्तार किया हैं वहीं छीनतेय के एक मामले में मोबाईल ,मोटरसाइकिल जब्त करते हुये एक आरोपी को पकड़ा हैं। कोतवाली थानाध्यक्ष की इस उपलब्धि से आसपास के चोर -उच्चकों पर लगाम लगना तय हो गया हैं।
दरअसल गांजा तस्करी के मामले में 11सौ ग्राम गांजा जब्त कर एक आरोपी को थानाध्यक्ष ने करीब एक महीना पहले गांजा के साथ गिरफ्तार कर जेल भेंज दिया था इस मामले में दो अन्य के नाम सामने आयें हैं इसमें एक आरोपी को कोतवाली थाना अध्यक्ष राहुल कुमार ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेंज दिया हैं।
थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि गांजा बरामद मामले में पकड़ा गया आरोपी बहादुरपुर थाना क्षेत्र के दिलावरपुर मिल्की चक निवासी ज़ोंबीबुर रहमान का पुत्र मों इम्तियाज इस तस्करी का मास्टरमाइंड था। उन्होंने कहा कि उसे गिरफ्तार कर लिया गया हैं और एक अन्य की तालाश जारी हैं।
वहीं छीनतेय के मामले में एक आरोपी को उन्होंने गिरफ्तार किया हैं। उन्होंने बताया कि छीनी गई मोबाईल और घटना में कारित मोटरसाइकिल को बरामद कर लिया गया हैं। थानाध्यक्ष राहुल ने कहा कि 13जुलाई की रात एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन उच्चकों ने एक राहगीर का मोबाईल झपट्टा मारकर भाग गया था। उन्होंने कहा कि अनुसंधान के क्रम में सीसीटीवी में उसका फुटेज मिला और उसे चिन्हित किया गया। इसके बाद पुलिस की कारवाई शुरू हुई और आरोपी पकड़ा गया।