शराब के साथ जब्त नमक के मामले में दरभंगा स्थित मद्य निषेध विभाग के दो कर्मियों पर हो सकती हैं कारवाई ?
शराब के साथ जब्त नमक के मामले में दरभंगा स्थित मद्य निषेध विभाग के दो कर्मियों पर हो सकती हैं कारवाई ?
शराब के साथ जब्त नमक के मामले में दरभंगा स्थित मद्य निषेध विभाग के दो कर्मियों पर हो सकती हैं कारवाई ?
दरभंगा /संजय कुमार राय
शराब के साथ जब्त नमक की बरामदगी के मामले में दो कर्मियों पर कारवाई की संभावना प्रबल हो गई हैं। इसमें एक कर्मी वैसे हैं जिन्होंने शराब के साथ नमक को जब्त किया लेकिन जब्ती सूची में नमक के बोरे की संख्या को नहीं दर्शाया ?इस मामले में ऐसे कर्मी की लापरवाही और उनकी मंशा स्पष्ट दिख रही हैं ?
वहीं दूसरे वो कर्मी हैं जिन्हें जांच करने के लिये घटनास्थल पर भेजा गया था। अपने स्कूटर से जब जांच करने वें घटनास्थल पर पहुंचे थे तो इनके साथ एक आम आदमी भी साथ में घटना स्थल तक गया था। इनकी लापरवाही झलक रही हैं कि विभाग के आलाधिकारी ने जब इन्हें जांच का जिम्मा सौंपा तो इन्हें जांच कर विभाग के आलाधिकारी को अपना प्रतिवेदन देना चाहिये था जो इन्होंने नहीं किया इस कारण इनकी गलत मंशा दिखाई दे रही हैं।
इन दोनों कर्मी /अधिकारियों पर विभाग के आलाधिकारियों द्वारा कारवाई की जा सकती हैं।
12चक्का ट्रक पर नमक लदे बोरे को आखिर पिकअप और स्कार्पियो पर उतारकर क्यू लादा गया ?नमक को अवेध रूप से बेचे जानें की सूचना पर पत्रकारों की टीम वहां पहुंची थी और विभाग के सभी अधिकारियों को सूचना दी गई थी। इस आलोक में सहायक आयुक्त को भी सूचना दी गई थी। सहायक आयुक्त ने इस बावत एक पदाधिकारी को जांच में भेजा लेकिन उनके द्वारा जांच करने के बजाय लीपा पोती की गई, जो लापरवाही के साथ साथ उनके गलत कार्यशैली को दर्शा रहा हैं ऐसे में जब्ती की सूची बनाने वाले और जांच कर्ता पर कारवाई की संभावना प्रबल हो जाती हैं। मद्य निषेध विभाग के आलाधिकारी द्वारा इनपर कारवाई की जा सकती हैं।