बाइक सवार दो बदमाशों ने रुपयों से भरा बैग महिला के हाथ से छीनकर हो गया फरार। घटना CCTV में कैद,मामले की जांच में जुटी पुलिस

दरभंगा /

लहेरियासराय थाना क्षेत्र के वीआईपी रोड स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के पास मुख्य सड़क पर बाइक सवार दो उचक्के ने एक महिला के हाथ से रुपया से भरा बैग छीन कर फरार हो गया। छिंतई की इस घटना का फोटो सीसीटीवी में कैद हो गया है। बताया जा रहा है कि स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया के लहेरियासराय शाखा के अपने खाता से 70 हजार रुपए निकाल कर वह महिला घर जाने के लिए सड़क पर खड़ी थी। उनका पुत्र बैंक परिसर के नीचे लगे एटीएम में पासबुक प्रिंट करवा रहा था , इस वजह से महिला कुछ देर के लिए सड़क किनारे खड़ी थी। लेकिन उचक्के को पहले से मालूम था उस महिला के बैग में रुपया है। बेंता की तरफ से एक बाइक पर दो उचक्के महिला के बगल में बाइक रोका और मौका पाते ही महिला के हाथ से बैग छीनकर लहेरियासराय टावर की ओर फरार हो गया। वह महिला सदर थाना क्षेत्र के लक्ष्मीसागर छपकी पररी की रहने वाली भूषण राम की पत्नी कौशल्या देवी है। कौशल्या देवी ने बताया कि बैंक के खाते से पैसा निकालकर पुत्री के नामांकन के लिए रखना था लेकिन उचक्के पैसा छीनकर फरार हो गया। कौशल्या देवी ने लहेरियासराय थाना में आवेदन देकर मामला कराया है। थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने कहा कि रुपया छीने जाने के मामले को लेकर सीसीटीवी फुटेज खंगाल जा रहा है जल्द ही मामले को उजागर कर लिया जाएगा। बता दें कि कुछ दिन पूर्व भी शहर में उच्चके द्वारा सुबह और शाम में मोहल्ले में टहलने वाली महिलाओं के गले से सोने का जेवरात छीनने का मामला घटित हुआ था , लेकिन लहेरियासराय थाना की पुलिस ने  उड़ीसा राज्य के गैंग के एक सदस्य को बिरौल थाना क्षेत्र से किराए के मकान से गिरफ्तार कर लिया था।थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने कहा कि सीसीटीवी फुटेज में बदमाशों का फोटो कैद हो गया हैं जल्द ही बदमाशों को पकड़ लिया जाएगा।