वेश्यावृति के आरोप में चार अभियुक्त गिरफ्तार ,कस्टमर को मेनेज करने में इनकी भूमिका अहम 

दरभंगा /

दरभंगा जिला अन्तर्गत ल०सराय थाना क्षेत्र में वैश्यावृति के आरोप में संलिप्त चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया हैं इस मामले की जानकारी प्रेस वार्ता के दौरान सिटी एसपी शुभम आर्य ने दिया हैं।

दरभंगा जिला अन्तर्गत ल०सराय थाना क्षेत्र के वाजितपुर महदौली सड़क के पास से दिनाक-23/24.07.24 के रात्रि में डायल 112 के गश्ती वाहन पर प्रतिनियुक्त पदाधिकारी के द्वारा एक बंगलादेशी महिला को पकड़कर ल०सराय थाना पर लाया गया है, जिसे पूछताछ किया गया तो पूछताछ के कम में यह बात प्रकाश में आयी कि रत्नोपट्टी की छोटी देवी एंव उसके पति सोनू कुमार के बहकावे में आकर वैश्यावृति में शामिल होने के लिए वो छोटी देवी के पास आयी थी। पूछताछ के क्रम में छोटी देवी एवं सोनू कुमार को पकड़ा गया जिसे वैश्यावृति में संलिप्त पाया गया, छोटी देवी एवं सोनू कुमार के द्वारा कई कस्टमर को उसका का फोटो व्हाट्सएप  के माध्यम से भेजा गया है तथा छोटी देवी के द्वारा बताया गया कि वैश्यावृति से जुडे कई महिलाओं से उन उनके संबंध है। वे कस्टमर को मैनेज कर बेंता स्थित अतिथि होटल, प्रिस कमल होटल, ललन रेस्ट हॉउस, शांति निवास होटल में ले जाते है तथा वैश्यावृति का धंधा करते है।
छापामारी के क्रम में अतिथि होटल से होटल मैनेजर पवन कुमार एवं वैश्यावृति में शामिल एम० राजा पिता अब्बू समद मु० अलीनगर थाना अलीनगर जिला दरभंगा को पकड़ा गया है।
वैश्यावृति में शामिल अन्य संलिप्त लोगों को पता किया जा रहा है। एवं उपरोक्त अंकित होटल के मालिक एवं मैनेजर की समलिप्ता की बिंदु पर जांच की जा रही हैं।
गिरफ्तार अभियुक्तों का अपराधिक इतिहास पता किया जा रहा है।

गिरफ्तारीः-
01. छोटी देवी पति सोनू कुमार
02. सोनू कुमार दोनों सा० रत्नोप‌ट्टी थाना नगर जिला दरभंगा
03. एम० राजा पिता अब्बू समद मु० साo अलीनगर थाना अलीनगर जिला दरभंगा
04. पवन कुमार पिता रामाबाबू महतो साo बाकरगंज थाना ल०सराय जिला दरभंगा

बरामदगीः-
01. मोबाईल सीम सहित-04
02. बैग-01

छापामारी टीमः
* ल०सराय थाना के पुलिस पदा०/कर्मियों /
* तकनीकी कोषांग टीम दरभंगा।