आयुष्मान भारत – प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के पात्र लाभार्थियों के कार्ड निर्गत हेतु 31 जुलाई तक जिला स्तर पर चलाया जा रहा विशेष अभियान

दरभंगा /

दरभंगा, 25 जुलाई, 2024 (जन-सम्पर्क शाखा) :-* मुख्य सचिव, बिहार से प्राप्त निर्देश के आलोक में जिला पदाधिकारी, दरभंगा श्री राजीव रौशन के निर्देशानुसार दरभंगा जिला में 31 जुलाई, 2024 तक *‘‘विशेष अभियान’’* चलाया जा रहा है।
उल्लेखनीय है कि राज्य में आयुष्मान भारत – प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के पात्र लाभार्थियो को प्रति वर्ष परिवार पाँच (05) लाख रूपये तक के निःशुल्क चिकित्सा प्रदान किया जाता है।
*जिला कार्यक्रम समन्वयक (आयुष्मान) श्री मनीष ने कहा कि दरभंगा जिला के सभी अठारह (18) प्रखण्डों के जन वितरण प्रणाली विक्रेता दुकान पर आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए शिविर का आयोजन किया जा रहा है, जो 31 जुलाई तक निरंतर चलता रहेगा।*
उप निदेशक, जन सम्पर्क श्री सत्येन्द्र प्रसाद ने जिले के सभी पात्र लाभार्थियों से अपील किया कि वे अपने जन-वितरण प्रणाली दुकान पर जाकर अपना आयुष्मान कार्ड बनावें और सरकार द्वारा दी जा रही पाँच (05) लाख रूपये तक का निःशुल्क चिकित्सा सुविधा प्राप्त करें।यह जानकारी उप निदेशक, जन सम्पर्क,दरभंगा प्रमण्डल, दरभंगा ने दी हैं।