डायवर्सन मरम्मती की मांग को लेकर ग्रामीण बैठे धरना पर,सीओ के समझाने पर भी नहीं माने ग्रामीण, कहा जबतक सपहा स्थित टुटे हुए डायवर्सन मरम्मती नहीं होगा, हम बैठे रहेंगे धरना पर।

बिरौल/दरभंगा

प्रखंड के हाटी-पिपरा मुख्य मार्ग पर सपहा स्थित निर्माणाधीन पुल के निकट टूटे हुए डायवर्सन को मरम्मत नहीं किए जाने से क्षेत्र के आक्रोशित ग्रामीण पुल निर्माण कार्य स्थल पर अनिश्चित कालीन धरना पर बैठ गए। इसकी लिखित सूचना ग्रामीणों ने एसडीओ,सीओ सहित पुल निगम के कार्यपालक अभियंता को दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि पुल का निर्माण कार्य चल रहा है। कमला जीबछ नदी के जल स्तर में वृद्धि हो जाने से पुल निर्माण कंपनी की ओर से डायवर्सन बनाया गया था जो टुट चुका है। यातायात बहाल करने को लेकर ग्रामीणों की ओर से टुटे हुए डायवर्सन को मरम्मत करने की मांग संवेदक से लगातार की जा रही है बावजूद संवेदक डायवर्सन मरम्मत करने के बजाय अनदेखी कर रहे हैं।

ग्रामीणों की ओर से दिये गए आवेदन के आलोक में सीओ आदित्य शंकर सपहा स्थित टुटे हुए डायवर्सन का निरीक्षण किया। उसके बाद सीओ ने ग्रामीणों के उपस्थिति में पुल निगम के कार्यपालक अभियंता से मोबाईल फोन पर बात किया।तथा वस्तु स्थिति से उन्हें अवगत कराये। कार्यपालक अभियंता ने संवेदक से बात कर डायवर्सन मरम्मत करने तथा जल्द यातायात वहाल कराने का आश्वासन दिया। इधर ग्रामीणों का कहना है कि जबतक डायवर्सन पर यातायात वहाल नहीं किया जायेगा तब तक पुल निर्माण कार्य बाधित रखने व धरना जारी रखने की बात कही।सीओ आदित्य शंकर ने बताया कि पुल निगम के कार्यपालक अभियंता से बात हुई है। उनके द्वारा डायवर्सन मरम्मती कराने का आश्वासन भी दिया गया है लेकिन ग्रामीण इस बात को लेकर अडिग हैं कि जबतक डायवर्सन मरम्मत नहीं किया जायेगा धरना जारी रहेगा।