दस्तक 7के खबर  का असर

दलित की पिटाई के मामले में मब्बी थानाध्यक्ष पर लगे आरोपों की जांच करेंगे सदर एसडीपीओ ,एसएसपी ने दिया जांच का आदेश।

दरभंगा /

मब्बी थानाध्यक्ष की पिटाई से जख्मी हुये दलित के मामले में एसएसपी ने मामले को गंभीरता से लिया हैं।उन्होंने इस मामले की जांच सदर एसडीपीओ को दे दिया हैं।एसएसपी ने पूछने पर कहा हैं कि पीड़ित के परिजनों की ओर से आवेदन नहीं मिला हैं ,उन्होंने कहा सूचना मिली हैं कि पीड़ित डीएमसीएच में भर्ती हैं।एसएसपी ने कहा हैं कि जांचों उपरांत जो भी दोषी होंगे उनपर कारवाई होगी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार थानाध्यक्ष और अन्य पुलिसकर्मियों ने मिलकर मोटर साईकिल सवार दो युवकों की बुरी तरह पिटाई कर दी जिसमें एक युवक को सिर्फ चोटें आयी हैं वहीं दूसरे युवक को आंख और सिर में गहरी चोटें हैं जिसका इलाज सर्जरी विभाग के वार्ड 2में डॉ॰ अनिल कुमार के देख रेख में चल रहा हैं।
प्राप्त जानकारी के एक मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक दरभंगा बाजार से लौटने के क्रम में किसी काम से गेहुमी गांव जा रहें थे। इसी बीच मब्बी थाना से पहले एनएच चौराहा पर दुर्घटना के कारण जाम लगा था। मब्बी थानाध्यक्ष इस क्रम में जाम हटा रहें थे। इस क्रम में हीरो कंपनी के मोटरसाइकिल पर सवार चालक मिथुन कुमार मांझी और पंकज कुमार महतो उस जाम स्थल पर पहुंचे थे। उन्होंने अपनी मोटरसाइकिल पीछे खड़ी कर कतार में लगे थे। पंकज का कहना हैं कि वहां खड़े थानाध्यक्ष या अन्य सिपाही ने कहा कि मोटरसाइकिल को बीच सड़क से निकाल लो। पकंज ने बताया जब मोटरसाइकिल निकालने का प्रयास कर रहें थे तो उल्टे साइड से कोई गाड़ी आ रही थी इस कारण मोटरसाइकिल को रोक दिया। पंकज ने कहा कि इसी बीच थानाध्यक्ष ने भद्दी भद्दी गाली हम लोंगों को दे दिये। उसने बताया कि वहां से जब आगे निकले तो मोटरसाइकिल खड़ी कर मिथुन ने पूछा “सर ,हमारी गलती क्या हैं कि आपने इतना भद्दी भद्दी गाली मुझे दिया। इस बात से आक्रोशित थाना अध्यक्ष ने पंकज और मिथुन को थाने लें गये। पंकज को भी हाथ और पैर से थाना पर पिटा गया और मिथुन की जमकर पिटाई की। इस पिटाई की वजह से मिथुन के आंख और सिर में काफी चोटें आयी हैं। पंकज ने कहा कि थानाध्यक्ष झूठे मुकदमे में फंसाकर जेल भेजने की बात कह रहें थे इसी दौरान गांव के चौकीदार लक्षण पासवान पहुंच गये। लक्षण पासवान ने थानाध्यक्ष से कहा कि सर ,यह मेरे गांव का हैं सीधा -साधा लड़का हैं। इसके कुछ देर के बाद थानाध्यक्ष ने दोनों को थाना केम्पस से जानें को कहा।
इस घटना की जानकारी पूर्व प्रमुख शंभू कुमार को जब हुई तो वह थाने पहुंचे ,उन्होंने दोनों पीड़ित युवक को चंदन कुमार के सहयोग से डीएमसीएच लाया जहां मिथुन के आंख की स्थिति दयनीय हैं ,चिकित्सक ने इस बाबत सिटी स्केन भी कराया हैं। घटना शाम के करीब सात बजे की हैं लेकिन अस्पताल में करीब दस बजे जख्मी को इमरजेंसी वार्ड में दाखिल कराया था जिसे आज सुबह सर्जरी विभाग में भेंज दिया गया हैं।

दोनों जख्मी मब्बी थाना क्षेत्र के हरपुर गांव निवासी राम अवतार मांझी के पुत्र मिथुन कुमार (28वर्ष )एवं श्री राम प्रकाश महतो का पुत्र पंकज महतो हैं। हालांकि पंकज को चोटें आयी हैं।

हालांकि थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने लगे आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया हैं।अब जांच के बाद ही पता चल पाएगा कि सच्चाई क्या हैं ?