कंकाली मंदिर पुजारी हत्याकांड में अनुसंधानक की गवाही न्यायालय में हुई संपन्न।
कंकाली मंदिर पुजारी हत्याकांड में अनुसंधानक की गवाही न्यायालय में हुई संपन्न।
कंकाली मंदिर पुजारी हत्याकांड में अनुसंधानक की गवाही न्यायालय में हुई संपन्न।
दरभंगा/विधि संवाददाता,
अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुमन कुमार दिवाकर की अदालत में दरभंगा के रामबाग परिसर स्थित कंकाली मंदिर के पुजारी राजीव कुमार झा की निर्मम हत्या मामले में कांड के अनुसंधानक सत्यप्रकाश झा की गवाही संपन्न हुई।वचाव पक्ष की ओर से बुधवार को इस काण्ड के अनुसंधानक सत्यप्रकाश झा का प्रतिपरीक्षण(क्रॉस एग्जामिनेशन)के बाद कोर्ट ने उन्मुक्त किया। इस मामले में वचाव पक्ष द्वारा लगातार दो दिनों तक गवाह श्री झा का प्रतिपरीक्षण किया गया।एपीपी रेणु झा ने बताया कि कोर्ट ने इस हत्याकांड मामले के सत्रवाद सं.197/23 में अब गवाही के लिए 8 अगस्त की तिथि निर्धारित की है।कंकाली मैया के भक्तों की निगाहें मुख्य पुजारी की नृशंस हत्या मामले में न्याय निर्णय पर टिकी हुई है।
काजिम और मंजूर को जब पुलिस आमने सामने बिठाकर की पूछताछ ,फिर खुला राज।पुलिस की मेहनत रंग लायी और दोनों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त छुरा को किया बरामद।
दलित की पिटाई के मामले में मब्बी थानाध्यक्ष पर लगे आरोपों की जांच करेंगे सदर एसडीपीओ ,एसएसपी ने दिया जांच का आदेश।