जिले के सिंहवाड़ा प्रखण्ड क्षेत्र शंकरपुर पंचायत के मुशहरी टोला मे मंगलवार को मुखिया अहमद अली तमन्ना की अध्यक्षता में पिरामल फाउंडेशन और महिला विचार मंच के संयुक्त सहयोग से विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर मिशन परिवार विकास अभियान के अंतर्गत 11 जुलाई से 31 जुलाई विश्व जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा हेतु जागरकता अभियान के तहत लोगों में परिवार नियोजन के साधनों को अपनाने को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य और परिवार नियोजन से संबंधित लाभ को लेकर विस्तृत जानकारी साझा किया गया। इसमें महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान जागरूकता हेतु भ्रमण कार्यक्रम भी किया गया,जिसमें 62 से अधिक लोगों ने भाग लिया। इस दौरान महिला विचार मंच की प्रदेश संयोजक अर्पणा झा ने महिलाओं को जनसंख्या वृद्धि के दुष्परिणामों से अवगत करवाया। साथ ही जनसंख्या नियंत्रण हेतु महिला बंध्याकरण,पुरूष नसबंदी,गर्भ निरोधक गोलियाँ,दैनिक,सप्ताहिक और आपातकालीन कॉपर-टी आदि की जानकारी दी। साथ ही प्रसव के पश्चात एवं गर्भपात के उपरांत कंडोम,गर्भ निरोधक इंजेक्शन तथा परिवार नियोजन संबंधी परामर्श हेतु नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र अथवा अपने क्षेत्र की एएनएम,आशा अथवा आँगनबाड़ी सेविका से सम्पर्क करने की सलाह भी दी। कार्यक्रम में पंचायत के मुखिया अहमद अली तमन्ना,पंचायत समिति सदस्य अखिलेश यादव,सुनील पासवान,रियाज़ अहमद,वीरेंद्र कुमार झा,रीता देवी,शिवकाला देवी,विभा देवी,सैलो देवी,लीलया देवी,रुणा देवी,मिथिलेशिया देवी,गालो देवी,मुखिया देवी,रंजु देवी,सुकुमारिया देवी,सिबरती देवी,सितबिया देवी,मरनी देवी,इंदु देवी,दीपा देवी,ललीता देवी,सोनिया देवी,ललीता देवी,संतोलिया देवी,कुशमा देवी,आंचलिया देवी,विभा देवी एवं हीरिया देवी आदि भी मौजूद थी।