जाले के देवड़ा बन्दौली के ग्रामीणों पर भाजपाई साजिश के तहत हुए मुकदमे को वापस लेने के सवाल पर इंसाफ मंच(माले )ने डी आई जी के समक्ष किया प्रदर्शन,पोलिंग बूथ पर मतदान के दिन अवैध रूप से उत्पात करने वाले भाजपा विधायक जीवेश मिश्रा पर मुकदमा हो :नेयाज 

दरभंगा :

शांतिपूर्ण मतदान के बीच पीठाशीन पदाधिकारी के संस्तुति बगैर भाजपा नेता के इशारे पर जाले थाना में दर्ज थाना कांड संख्या 103/24, 104/24 झूठे मुकदमे वापस लेने,भाजपा विधायक जीवेश मिश्र और उनके द्वारा मतदान परिसर में की गई गैर कानूनी हरकतों की जांच कर और मुकदमा करने,मतदाताओं खासकर महिला मतदाताओं को प्रताड़ित करने वाले पुलिस अधिकारियों को दंडित करने आदि सवालों को लेकर डी आई जी के समक्ष धरना प्रदर्शन किया गया.बंधौली,जाले की जनता पर भाजपाई प्रशासन के हमले के खिलाफ इंसाफ के लिए इंसाफ मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष नेयाज अहमद,भाकपा माले के राज्य कमिटी सदस्य अभिषेक कुमार,भाकपा माले के वरिष्ठ नेता आर के सहनी,नन्दलाल ठाकुर जाले प्रखंड सचिव ललन पासवान,देवरा बंधौली के मो निराले,मो सलाउद्दीन,जिला परिषद सदस्य सुमित्रा देवी,ऐपवा जिला अध्यक्ष साधना शर्मा,विनोद सिंह,अशोक पासवान आदि के नेतृत्व में पोलो मैदान से प्रदर्शन निकला जो लहेरियासराय टॉवर,लहेरियासराय थाना होते पुनः वापस आकर डी आई जी कार्यालय के गेट को जामकर जमकर नारेबाजी करने लगे.ललन पासवान की अध्यक्षता में गेट पर आयोजित सभा को सम्बोधित करते हुए इंसाफ मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष नेयाज अहमद ने कहा कि दरभंगा पुलिस पोलिंग बूथ पर उत्पात मचाने वाले जाले विधायक जीवेश मिश्रा पर मुकदमा करने के बदले आम ग्रामीणों पर मुकदमा पुलिस के भाजपाई मानसिकता को प्रदर्शित करता हैं.पुलिस जाले थाना के 20मई शाम 5बजे से 2बजे रात तक के सीसीटीवी के सम्पूर्ण रिकार्ड को अनुसंधान में जोड़े और सी सी टीवी के रिकार्ड से थानाध्यक्ष द्वारा किये मुकदमा की पोल खुल जायेगी.उन्होंने कहा कि भाजपा विधायक चुनाव के दिन पोलिंग बूथ में वर्जित क्षेत्र में उत्पात मचाने और पोलिंग एजेंट के साथ दूर्रव्यहार के वीडियो फूटेज होने के बाद भी मुकदमा न करना पुलिस की एकतरफा भूमिका को प्रदर्शित करता हैं.दोषी विधायक जीवेश मिश्रा पर मुकदमा हो और बेकसूर ग्रामीणों के गिरफ्तारी पर रोक लगाया जाय.सभा को अभिषेक कुमार,आर के सहनी,नन्दलाल ठाकुर,प्रो राहत अली,रंजन प्रसाद सिंह,मो जमशेद,मुर्तज़ा राईन,अशोक पासवान,विनोद सिंह,हरि पासवान,साधना शर्मा,शिवचंद्र पासवान,मो गौस,राज अंसारी,जंगी यादव,कैलाश पासवान,साजन दास आदि ने सम्बोधित किया.प्रदर्शन कारियों का प्रतिनिधि मंडल अभिषेक कुमार और ललन पासवान के नेतृत्व में 3 सूत्री मांग पत्र पर डी आई जी बाबू राम से वार्ता किया।!