मुख्य पार्षद ने किया कांवरिया सेवा शिविर का उद्घाटन

दरभंगा :

नगर पंचायत भरवाड़ा के मुख्य पार्षद सुनील भारती ने दीप प्रज्जवलित कर वैदिक मंत्रोचार के बीच फीता काटकर सोमवार को विश्वकर्मा नगर ने मां सीता सेवा ट्रस्ट धर्मशाला द्वारा एक महीने तक लगने वाले निशुल्क सेवा शिविर का उद्घाटन किया। मौके पर पार्षद प्रतिनिधि सूरज कुमार गुप्ता ने कहा की लोगो के सहयोग से श्रावणी मेला में लगने वाले सेवा शिविर में श्रद्धालुओं की सेवा लगातार की जा रही है। लोग तन मन धन से श्रद्धालुओ की सेवा में दिन रात लगे रहते है। मौके पर पार्षद प्रतिनिधि पप्पू ठाकुर,राधेश्याम साह,मिट्ठू ठाकुर,कुंदन गुप्ता,गोविंद गुप्ता,शिवम ठाकुर मौजूद थे।