पूर्व मंत्री मुकेश सहनी के बिरौल स्थित आवास पर पहुंचे राज्य सभा सासंद उपेंद्र कुशवाहा।कहा दोषियों को ऐसी सजा मिले जिससे क्षेत्र में इस तरह की घटना फिर से ना हो।

बिरौल/दरभंगा

वीआईपी के संस्थापक व पूर्व मत्री मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की निर्मम हत्या कर दिये जाने के बाद से केंद्र से लेकर राज्य स्तरीय नेताओं में मंत्री,विधायक,सासंद,सहित कई जनप्रतिनिधियों का बिरौल आना लगातार जारी है। इधर रालोसपा के प्रमुख व राज्य सभा सासंद उपेन्द्र कुशवाहा मंगलवार को दरभंगा जिला के बिरौल स्थित पूर्व मंत्री मुकेश सहनी के आवास पर पहुंच कर उनसे मुलाकात के क्रम में उन्हें सांत्वना दिया। कुछ समय रुकने के बाद राज्य सभा सासंद उपेंद्र कुशवाहा ने पत्रकारों से कहा कि जीतन जी की निर्मम हत्या से मैं दुखी हुं। इस हत्याकांड में संलिप्त लोगों को पुलिस गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है। मैं पुलिस अधिकारियों से कहना चाहुंगा कि वैसे दोषियों के विरुद्ध पुलिस शख्ती से पेश आयें और ऐसी सजा दें ताकि क्षेत्र में इस तरह की घटना फिर से ना हो।