श्रावण की पहली सोमवारी को श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

 मनीगाछी संवाददाता दरभंगा :

प्रखंड क्षेत्र के दहौड़ा,पैठान कबई,टटुआर,माउंबेहट,राजेचनौर,नेहरा सहित अन्य गांवों के शिवालयों में श्रावण की पहली सोमवारी को लोगों ने जलाभिषेक किया। इस अवसर पर महिलाओं ने उपवास रखकर विशेष पूजा अर्चना की। शिव मंदिरों में दिन भर भक्तों की भीड़ लगी रही।