नेहरा थाना क्षेत्र के नेहरा गांव निवासी मो शोएब हजाम को गिरफ्तार कर सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। शोएब की गिरफ्तारी नेहरा गांव के नहर के निकट से की गई है। थानाध्यक्ष राज किशोर राय ने बताया कि ब्रेथ एनलाइजर से जाँच में शराब पीने की पुष्टि भी हुई है। इसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।