ठेका प्रथा,आउटसोर्सिंग,श्रम संहिताओं,एवं निजीकरण व दमनकारी आपराधिक कानून के खिलाफ लड़ाई तेज करो:ऐकटू
ठेका प्रथा,आउटसोर्सिंग,श्रम संहिताओं,एवं निजीकरण व दमनकारी आपराधिक कानून के खिलाफ लड़ाई तेज करो:ऐकटू
ठेका प्रथा,आउटसोर्सिंग,श्रम संहिताओं,एवं निजीकरण व दमनकारी आपराधिक कानून के खिलाफ लड़ाई तेज करो:ऐकटू
दरभंगा : /
ऑल इंडिया सेन्ट्रल कॉन्सिल ऑफ ट्रेड यूनियन्स के दरभंगा जिला के कोर ग्रुप साथी की एक बैठक माले कार्यालय पंडासराय में जिला अध्यक्ष राम नारायण पासवान भोला जी के अध्यक्षता में हुई , जिसे सम्बोधित करते हुए ऐकटू जिला सचिव उमेश प्रसाद साह ने कहा मोदी सरकार अल्पमत में होने के बाबजूद अपनी मजदूर विरोधी नीति को ढीठाई से लागु करने में लगा है ऐकटू के केंद्रीय और राज्य कमिटी के फैसले के अनुसार मोदी सरकार के मजदूर विरोधी जन विरोधी नीति के खिलाफ 25जुलाई से 8 अगस्त तक 15दिनों का विरोध कार्यक्रम चलाएगा ,जिसकी शुरुआत 25 जुलाई को सरकार विरोधी मार्च निकालकर किया जाएगा,और 1अगस्त को श्रम संहिता के खिलाफ एवं निर्माण व असंगठित कमगरों के समाजिक सुरक्षा योजना में कटोति के खिलाफ श्रम कार्यालय दरभंगा पर प्रदर्शन किया जाएगा,24 जुलाई को विद्यालय रसोईया संघ ऐकटू का बिहार विधानसभा के समक्ष प्रदर्शन में दरभंगा से सैकड़ो रसोईया की भागीदारी होगा,15 दिनों के इस विरोध कार्यक्रम का समापन 9 अगस्त को भारत छोड़ो आंदोलन दिवस पर देश व्यापी जुझारू प्रदर्शन और सभा के साथ होगी, बैठक को निर्माण मजदूर के मोहम्मद रोजीद,राम प्रीत राम,मो0 नबाब अली,विद्यालय रसोईया संघ के सुरेंद्र पासवन एवं जिला अध्यक्ष राम नारायण पासवान भोला जी आदि ने सम्बोधित किया।
जिला आपूर्ति टास्क फोर्स की हुई बैठक,राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के पात्र सभी लाभुकों का सत्यापन ई-केवाईसी शत-प्रतिशत कराना अनिवार्य नहीं तो उनका नाम कटेगा:डीएम
श्रावण की पहली सोमवारी को श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक