गुरुपूर्णिमा के उपलक्ष्य में हाउसिंग कॉलोनी में आयोजित की गई विशेष कार्यक्रम
गुरुपूर्णिमा के उपलक्ष्य में हाउसिंग कॉलोनी में आयोजित की गई विशेष कार्यक्रम
गुरुपूर्णिमा के उपलक्ष्य में हाउसिंग कॉलोनी में आयोजित की गई विशेष कार्यक्रम
दरभंगा :
गुरुपूर्णिमा के उपलक्ष्य में लहेरियासराय स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में आयोजित विशेष कार्यक्रम में भारी संख्या में उपस्थित होकर भक्तों और शिष्यों के समुदाय ने पूर्ण आस्था और भव्यता के साथ आचार्य वेदानंद शास्त्री’आनंद’का पूजन अर्चन किया तथा उनका अनुग्रह प्राप्त किया | हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी विकासात्मक समिति लहेरियासराय के तत्त्वावधान में संगठन के कार्यकारिणी अध्यक्ष ललन कुमार झा के आवास-प्रांगण में आयोजित इस कार्यक्रम में दरभंगा नगर और आसपास के क्षेत्रों से अनुयायियों और आस्थावान भक्तों के आने का सिलसिला देर शाम तक चलता रहा,भागवत कथा और रामकथा के लोकप्रिय कथाव्यास आचार्य शास्त्री के आगमन की सूचना प्राप्त होते ही पंडाल में उमड़ आई भक्तों की भीड़ के बीच मंगलाचरण और गुरुवंदना से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ.इस अवसर पर गुरु की महिमा का वर्णन करते हुए कार्यकरिणी अध्यक्ष ललन कुमार झा ने कहा कि जीवन में गुरु वंदना से बढ़ के कुछ नहीं है,माता पिता जन्म देते हैं गुरु मार्ग दिखाते हैं,अतएव गुरु की महत्ता आवश्यक है,वहीं अध्यक्ष शिशिर कर्ण ने बताया कि गुरु के बिना कल्याण नहीं होता.गुरू के अनुग्रह के बिना परमज्ञानी व्यक्ति अहंकारी हो जाता है.लेकिन गुरु की कृपा व्यक्ति को ज्ञानवंत और विवेकी बनाता है. विद्या से विनय और विनय से पात्रता गुरु की कृपादृष्टि के बल पर ही हम पा सकते हैं। वहीं मौके पर हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी विकासात्मक समिति सचिव डी एन मल्लिक,संस्थान के सचिव सह प्रबंधक एस एस पराशर,उपाध्यक्ष अवधेश सिंह,समन्वयक संतोष चौधरी,कोषाध्यक्ष पवन सिंह,उपसचिव सुधीर मिश्रा टुनटुन प्रसाद रॉय सहित सैकड़ों लोग शामिल हुए।