बाबा कुशेश्वर नाथ मंदिर में श्रावणी मेले का हुआ उदघाटन।

कुशेश्वरस्थान /

बिहार की प्रसिद्ध तीर्थ स्थल शिवनगरी बाबा कुशेश्वर नाथ में सावन के पावन अवसर पर पूरी तैयारी कर ली गई है। मंदिर को दुल्हन की तरह फूलो से सजाया गया है। इसी बीच बाबा कुशेश्वर नाथ न्यास समिति के अध्यक्ष सह एसडीओ उमेश कुमार भारती, थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह, बीडीओ अशोक कुमार जिज्ञासु एवं सीओ गोपाल पासवान ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित एवं फीता काटकर मेले का उदघाटन किया। एसडीएम श्री भारती ने बताया कि यहां पूजा करने आये सभी श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की दिक्कतें ना हो उसके लिए सारी तैयारियां कर ली गई है। जगह जगह सीसीटीवी से नजर रखी जायेगी। मेडिकल टीम की भी व्यवस्था की गई है।
इस मौके पर न्यास के सदस्य कृष्णकांत हजारी, विमल चंद्र खां, प्रवीण भारती सहित कर्मी व पदाधिकारी मौजूद थे।