तीन हजार रुपये घुस लेने के आरोप में डायल 112के तीन पुलिसकर्मी निलंबित ,विधायक मुरारी मोहन झा ने एसएसपी से की थी शिकायत।

दरभंगा /

डायल 112के गाड़ी पर सवार पुलिसकर्मियों द्वारा तीन हजार रुपये घुस लेकर आरोपी को छोड़ना महंगा पर गया।वरीय पुलिस अधीक्षक ने तीनों पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया हैं।आरोपी राजा पासवान से  पैसे लेकर उसे छोड़ देने की शिकायत विधायक मुरारी मोहन झा ने एसएसपी से किया था।

एसएसपी कार्यालय द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार 19जुलाई 24 को गश्ती एवं कोर्ट कार्य हेतु समय करीब 11.45 बजे थाना से प्रस्थान किये थे, उसी दौरान सूचना मिली की डॉयल 112 के वाहन पर प्रतिनियुक्त स०अ०नि० अनय कुमार, सि0/100 रविन्द्र कुमार सिंह एवं म0सि0/349 नीतु कुमारी के द्वारा वारंटी अभियुक्त राजा पासवान पे०-अमनराथ पासवान सा०-विरदीपुर थाना-सिमरी जिला-दरभंगा को पकड़कर 3,000/रुपया लेकर छोड़ दिया गया।

पु०नि०-सह-थानाध्यक्ष सिमरी थाना के द्वारा समर्पित प्रतिवेदन के आलोक में डॉयल 112 के वाहन पर प्रतिनियुक्त स०अ०नि० अनय कुमार, सि0/100 रविन्द्र कुमार सिंह एवं म0सि0/349 नीतु कुमारी के विरूद्ध अनुशासनिक कार्रवाई करने का अनुरोध किया गया है।
उक्त अनुशंसा के आलोक में स०अ०नि० अनय कुमार, सिपाही  रविन्द्र कुमार सिंह एवं म0सि0 नीतु कुमारी को तत्काल प्रभाव से सामान्य जीवन यापन भत्ता पर निलंबित किया गया। निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय पुलिस केन्द्र, दरभंगा रहेगा ।