पूर्व मंत्री मुकेश सहनी के घर जिज्ञासा के लिए पहुंचे राज्य सभा सासंद संजय कुमार झा,

दिया सान्त्वना कहा दुखद घटना।

बिरौल/दरभंगा

सासंद (राज्य सभा) एवं जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा शुक्रवार को नगर पंचायत बिरौल के अफजला खेबा स्थित पूर्व मंत्री मुकेश सहनी के निवास स्थान पर पहुंचे। जहां उन्होंने पूर्व मंत्री श्री सहनी को उनके पिता जीतन सहनी की निर्मम हत्या पर दुख प्रकट करते हुए उन्हें सान्त्वना दिये। पूर्व मंत्री के साथ कुछ देर बिताने के बाद सासंद संजय कुमार झा पटना के लिए प्रस्थान कर गये। मौके पर सासंद प्रतिनिधि संजीव कुमार झा, हेमंत झा सहित जदयू के कई कार्यकर्ता मौजूद थे।इससे पूर्व जिला पार्षद सदस्य आशा देवी सहित कई राजनीति दल के लोगों ने पूर्व मंत्री मुकेश सहनी के घर पहुंच कर शोक संवेदना प्रकट किया।