माननीय पूर्व मंत्री मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी का हत्या की घटित कांड में तीन और अभियुक्तो की हुई गिरफ्तारी ,भेजा गया जेल,सभी अभियुक्तों का एक ही राग ,सूद पर लिये थे पैसे ,पैसे के बदले मोटरसाइकिल एवं जमीन के कागजात रखें थे गिरवी। 

दरभंगा 

पूर्व मंत्री के पिता जीतन सहनी के हत्या के मामले में पुलिस ने तीन और लोंगों को गिरफ्तार किया हैं।गिरफ्तार हुये अभियुक्तों ने पुलिस के समक्ष अपनी संलिप्ता स्वीकार करते हुये सारी बातें पुलिस के समक्ष स्वीकार कर लिया हैं।

बता दे इस कांड में दिनांक 18.07.24 को अभियुक्त काजीम अंसारी उम्र 40 वर्ष पिता शफीक अंसारी सा० अफजला टोला सुपौल बाजार, थाना घनश्यामपुर को न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है।
घनश्यामपुर थाना कांड सं0 221/ 24 दिनांक 17.07.24 धारा 103 बी0एन0एस0 में कांड के मुख्य अभियुक्त क्रमशः 1. सितारे उम्र 25 वर्ष पे0 मुस्तफा लहेरी, 2. छोटे लहेरी, उम्र 22 वर्ष पे0 ओली लहेरी एवं 3. मो0 आजाद पे० मो० फारूख सभी सा० जिरात थाना घनश्यामपुर को गिरफ्तार किया गया है, जिसे न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।
इस कांड में गिरफ्तार अभियुक्त मो० सितारे उर्फ छेदी उम्र 25 वर्ष पे० मुस्ताक लहेरी, द्वारा मृतक से 20000/- बीस हजार रूपये सूद पर लिया गया था। जिसके एवज में मृतक पैशन प्रो मोटरसायकिल एवं उसके कागजात रखे हुए थे।
इस कांड में गिरफ्तार छोटे लहेरी, उम्र 22 वर्ष पे0 मो० ओली लहेरी मृतक से 6000/- छः हजार रूपय सूद पर लिये जाने की बात प्रकाश में आयी है। मृतक छोटे लहेरी के जमीन का कागजात रखे हुए थे।

इस कांड में गिरफ्तार मो० आजाद पे० मो० फारूख इन तीनों अभियुक्त के सहयोग में था। इसकी पुष्टि सी०सी०टी०भी० फुटेज के आधार पर मिला है।
अनुसंधान के क्रम में जप्ती सूची के अनुसार मृतक जीतन सहनी के घटनास्थल वाले घर से अड़तीस (38) प्लास्टिक का खाली पॉलीथीन बरामद किया गया है,
घटनास्थल के बगल के पोखर से बरामद मृतक के संदूक से कुल 23 कागजात जप्त किये गये है, जिसमें दो जमीन का दस्तावेज, शेष ब्याज के लेन देन एवं गाड़ी से सम्बन्धित है।
इस घटना में कारित हथियार की बरामदगी का प्रयास जारी है।
इस घटना के अनुसंधान के क्रम में आये अन्य पहलू यथा सी०सी०टी०भी०, सी0डी0आर0 वैज्ञानिक अनुसंधान आदि के संबंध में गहराई से साक्ष्य संकलन किया जा रहा है ।एसएसपी कार्यालय ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से यह जानकारी दी हैं।