प्रचंड गर्मी के बीच बिजली के आंख मिचौली से बिरौल हो रहा है परेशान,पिछले कई दिनों से आंख मिचौली का चल रहा है ड्रामा, विभागीय अधिकारी समस्या सुधारने के नाम पर दोनों हाथ कर दिये खड़ा,लोगों में फूट रहा आक्रोश।

बिरौल/दरभंगा

भीषण गर्मी के बीच बिजली की आंख मिचौली का ड्रामा लोगों को परेशान कर रखा है। दिन तो दिन रात में भी बिजली के इस ड्रामा से लोग सो नहीं पाते हैं। विभाग के अधिकारी से बिजली के आंख मिचौली के सबंध में अगर कोई पूछता भी है तो उसे जवाब में यह कहा जाता है कि यह समस्या उपर से हो रहा है। अब सुनिये क्या कहते हैं उपभोक्ता–सज्जन ठाकुर,राजेश कुमार,सुरज महतोसमो.शद्दाम,मो.नन्हे,विनोद कुमार, चौधरी सहनी,सहित दर्जनों लोगों का कहना है कि प्रत्येक गर्मी के मौसम में ही बिजली स्पलाई की समस्या उत्पन्न होती है। एक तो लोडशेडिंग उस पर लो वोल्टेज की समस्या को बिरौल में पदस्थापित विभाग के अभियंता सुधार करने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाते हैं। उपभोक्ताओं का कहना है कि सरकार भले ही व्यवस्था को दुरुस्त रखने का निर्देश विभागीय अधिकारियों को दे रखा है लेकिन धरातल पर उक्त आदेश का अनुपालन कितना होता है वह तो प्रत्यक्ष रुप से देखने को मिल रहा है। उपभोक्ताओं का कहना है कि बिजली के आंख मिचौली का ड्रामा में अगर सुधार नहीं होता है तो इसके लिए आगे की रणनीति तय कि जायेगी।