खबर का असर
समाहरणालय परिसर में एक ऐसा कार्यालय जहां वैगेर बोर्ड के ही चल रहा था कार्यालय,
दस्तक 7में खबर छपने के बाद कार्यालय में लग गया बोर्ड।
दरभंगा : गुड्डू राज
समाहरणालय परिसर में एक कार्यालय ऐसा था जहां बोर्ड का अता-पता नहीं था । लेकिन अब कार्यालय में बोर्ड लग गया हे। दस्तक 7में खबर छपने के बाद जिलाधिकारी राजीव रोशन ने इसे गंभीरता से लिया और संबंधित पदाधिकारी को उक्त कार्यालय में बोर्ड लगाने का निर्देश दिया।
बताते चले की बोर्ड नहीं रहने कारण आम लोगों को कार्यालय ढूंढने में काफी परेशानियो का सामना करना पड़ता था । कार्यालय के कर्मचारी की लापरवाही के कारण कार्यालय तक लोग नहीं पहुंच पाते थे।कार्यालय में लोंगों के नहीं पहुंचने के कारण कर्मचारियों को आराम करने का बहाना मिल गया था। ऐसा इसलिए कह रहे हैं कि लापरवाही के कारण ही कार्यालय का बोर्ड नहीं लगा हुआ था । वही आराम की बात करें तो आम जनता कार्यालय को खोजते रहतें थे और यहां तक पहुंच ही नहीं पाते थे। जिला का अधीक्षक कार्यालय महत्वपूर्ण है,कार्यालय में पूरे जिले के लोग किसी ना किसी तरह का फरियाद लेकर आते थे जिसके आलोक में जिला पदाधिकारी कारवाई करते हैं। लोग यही आकर अपना आवेदन देते हैं।
